कर्नाटक में ऑडियो का ताडंव, सुरेजवाला-वेणुगोपाल ने दागे भाजपा पर सवाल

Congress press conference randeep surjewala and kc venugopal
कर्नाटक में ऑडियो का ताडंव, सुरेजवाला-वेणुगोपाल ने दागे भाजपा पर सवाल
कर्नाटक में ऑडियो का ताडंव, सुरेजवाला-वेणुगोपाल ने दागे भाजपा पर सवाल
हाईलाइट
  • भाजपा पर किया तीखा हमला।
  • मोदी
  • शाह और येदियुरप्पा को बताया बदमाशों की तिकड़ी।
  • सुरेजवाला- वेणुगोपाल की प्रेस कांफ्रेंस।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस होने वाली थी, जो रद्द हो गई। जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कांफ्रेंस की। कांफ्रेंस में दोनों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जैसे-जैसे पीएम मोदी की विदाई का समय आ रहा है। भ्रष्टाचार की परतें सीधे उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है।

सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी,अमित शाह और येदियुरप्पा को बदमाशों की तिकड़ी बताया। सुरजेवाला ने कहा, "बदमाश तिकड़ी कर्नाटक में संविधान के धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। वे किसी भी तरह से कर्नाटक में सत्ता हासिल करना चाहते हैं। मोदी सरकार कर्नाटक सरकार को अस्थिर करना चाहती है। भाजपा कर्नाटक विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। पीएम मोदी बताएं कि 200 करोड़ रुपए का ऑफर वह कहां से दे रहे है। यह काला धन है या नहीं?"

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा 12 विधायकों को ऑफर दे रहे हैं। उनमें से छह विधायकों को विभिन्न बोर्ड में अध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया है। येदियुरप्पा ने चुनाव खर्च का भी भुगतान करने का भी कहा है। उन्होंने कहा, "भाजपा ने विधायकों को 10 करोड़ रुपए देने का ऑफर किया है।" वेणुगोपाल ने कहा "बीजेपी को 18 विधायकों की जरूरत है। इस हिसाब से भाजपा 200 करोड़ रुपए खर्च करेगी।"

उन्होंने दावा किया, "कुमारस्वामी सरकार को भाजपा से कोई खतरा नहीं है। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, सरकार गिरने वाली नहीं है।" वेणुगोपाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि, भाजपा ने स्पीकर को असंतुष्ट विधायकों को अयोग्य न ठहराने के लिए 50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कथित दो ऑडियो टेप जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि येदियुरप्पा, विधायक नागर गौड़ा को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम कुमारस्वामी ने दावा किया, येदियुरप्पा ने नागर गौड़ा के पुत्र शरण गौड़ा को फोन कर उनके पिता को लुभाने का प्रयास किया। 

Created On :   9 Feb 2019 6:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story