महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, सुशील राणे को मिला कांकावली से टिकट

Congress releases fourth list of candidates for Maharashtra polls
महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, सुशील राणे को मिला कांकावली से टिकट
महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, सुशील राणे को मिला कांकावली से टिकट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने नितेश राणे के भाजपा में शामिल होने के कारण कांकावली से सुशील अमृतराव राणे को मैदान में उतारा हैं। कांग्रेस ने अपने दो उम्मीदवारों को बदला भी है। इससे पहले कांग्रेस ने 51, 52 और 20 उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी की थी।

कांग्रेस ने वर्सोवा से बलदेव बसंतसिंह खोसा, घाटकोपर वेस्ट से आनंद शुक्ला, श्रीरामपुर से लालू कनाडे, कंकावली से सुशील अमृतराव राणे और हतकनांगले से राजू जयंतराव आवले के नाम प्रमुख हैं। नांदुरबार से मोहन पवन सिंह की जगह उदेसिंह के पडवी को और सिलोड से प्रभाकर मानिकराव पैओडकर की जगह खैसर आजाद को टिकट दिया गया है।

तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने नंदूरबार (एसटी) सीट से मोहन पवन सिंह, मलाड वेस्ट से असलम शेख और कोल्हापुर नॉर्थ से चंद्रकांत जाधव को टिकट दिया है।

एनसीपी और कांग्रेस दोनों दल मिलकर ये चुनाव लड़ रहे हैं। एनसीपी अब तक कुल 97 (पहली लिस्ट में 77+ दूसरी लिस्ट में 20) नामों का ऐलान कर चुकी है। पिछले विधानसभा चुनावों में, दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने बहुत बुरा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने 287 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 42 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि एनसीपी 278 में से सिर्फ 41 सीटें जीत सकी थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 122 सीटें जीतकर वह सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 63 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। भाजपा और शिवसेना इस बार मिलकर आगामी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने सीटों की संख्या पर अभी फैसला नहीं किया है।

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है।

 

Created On :   3 Oct 2019 5:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story