छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों को कर्ज माफ करने का वादा

छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों को कर्ज माफ करने का वादा
हाईलाइट
  • घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 36 वादे किए है। राहुल गांधी ने इस घोषणापत्र का ऐतिहासिक बताया है।
  • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनांदगांव में ये घोषणा पत्र जारी किया है। राहुल गांधी ने इस घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया है। इस घोषणा पत्र को तैयार करने में करीब 1 लाख लोगों से राय ली गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में 12 नवंबर को और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को आएगा।

बता दें कि कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र को ‘जन घोषणा पत्र’ नाम दिया है। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को बधाई दी। उन्होंने कहा, "इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी ने इतने सारे लोगों से राय लेकर घोषणा पत्र तैयार किया हो।" वहीं टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए 36 लक्ष्य रखे गए हैं और इनमें युवाओं, महिलाओं, एससी-एसटी की बेहतरी के लिए प्लान सोचे गए हैं।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की मुख्य बातें...

  • कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों का कर्ज माफ करने और बिजली बिल आधे करने का वादा किया है।
  • धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए करने का वादा घोषणा पत्र में किया गया है।
  • मीडियाकर्मियों, वकीलों और डाक्टरों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लाने का वादा कांग्रेंस ने किया है।
  • घोषणा पत्र में शिक्षाकर्मियों के पूर्ण संविलियन का वादा किया गया है।
  • किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ करने का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है।
  • एक साल में अगर युवाओं को नौकरी नहीं मिलती है तो फिर 2500 रुपए के स्टाईपेंड देने का वादा कांग्रेस ने किया है।
  • पूर्ण शराबबंदी का भी वादा कांग्रेस के घोषणा पत्र में किया गया है।
  • हर परिवार को 1 किलो चावल 35 रुपये किलो मिलेगा, इसमें कार्ड की विविधता भी खत्म कर दी गयी है।
  • चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने और नीलामी कर लोगों के पैसे वापस कराये जाने का वादा भी मेनिफेस्टो में है।
  • तेंदूपत्ता का 4000 रुपये प्रति मानक बोरा खरीदी का वादा किया गया है।

Created On :   9 Nov 2018 6:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story