हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया 'मेनिफेस्टो'

Congress releases manifesto for Himachal Pradesh Assembly election
हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया 'मेनिफेस्टो'
हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया 'मेनिफेस्टो'

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस बुधवार को अपना मेनिफेस्टो यानी घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस के स्टेट ऑफिस राजीव गांधी भवन में जारी किए गए इस "मेनिफेस्टो" में पार्टी ने कई लुभावने वादे किए हैं। पार्टी ने किसानों को खुश करने के लिए बिना ब्याज के कर्ज देने का वादा किया, वहीं युवाओं को लुभाने के लिए फ्री लैपटॉप और 1GB इंटरनेट डाटा देने की घोषणा की। कांग्रेस ने ये मेनिफेस्टो सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में जारी किया। इस दौरान पार्टी के मौजूदा सीएम और सीएम कैंडिडेंट वीरभद्र सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, "बीजेपी को हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए उसने धूमल को आगे किया है।" बता दें कि बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है।

 

 

क्या है कांग्रेस के मेनिफेस्टो में?

 

मेनिफेस्टो जारी करते हुए सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि, "अगर उनकी सरकार दोबारा सत्ता में वापसी करती है, तो छोटे किसानों को 1 लाख रुपए तक का कर्ज बिना ब्याज के दिया जाएगा। हर गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा। साथ ही डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।" इसके अलावा कांग्रेस ने वादा किया है कि "सत्ता वापसी करने पर मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी को बढ़ाकर 350 रुपए किया जाएगा। इसके साथ ही गरीब परिवार के 50,000 मेधावी बच्चों को फ्री लेपटॉप और 1GB इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। 

 

 

 

इसके आगे वीरभद्र सिंह ने ये भी कहा कि, "उनकी सरकार ने पिछले चुनाव में किए गए वादे को पूरा किया है और इस बार भी अगले 5 साल में सभी वादे वादे पूरे किए जाएंगे।" उन्होंने कहा कि साल 2003 के बाद अप्वॉइंट किए गए कर्मचारियों को भी पेंशन दी जाएगी। साथ ही राज्य में "जीरो करप्शन" होगा।

 

कांग्रेस के "मेनिफेस्टो" में सभी लोगों का ध्यान : चौहान

इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा था कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और सभी का समान विकास करने के लिए मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट में कुछ खास नहीं है, लेकिन कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलेगी। उन्होंने बताया कि, "कांग्रेस ने युवा, महिला, किसान, सरकारी कर्मचारी, सभी को ध्यान में रखते हुए मेनिफेस्टो बनाया है।" उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट में बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जो पिछले 5-8 सालों से चली आ रहीं हैं।

 

बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट में क्या? 

 

29 अक्टूबर को बीजेपी राज्य में घोषणा पत्र या मेनिफेस्टो जारी कर चुकी है। इस बीजेपी ने विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया थ। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में माफिया राज को जड़ से उखाड़ने और महिला सुरक्षा पर काफी महत्व दिया है। इसके अलावा बीजेपी ने अपने चुनावी वादों में बुजुर्गों के लिए मुफ्त चारधाम यात्रा और युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दे काफी अहमियत दी है। इसके अलावा पर्यटन, सुशासन, बुनियादी विकास, स्वास्थ्य, किसानों बागवानों की आय वृद्घि, वरिष्ठ नागरिकों को अधिकार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से स्थान दिया है।

 

हिमाचल में कब है चुनाव? 

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए वोटिंग 9 नवंबर को की जाएगी, जबकि नतीजे 18 दिसंबर को गुजरात चुनाव के साथ-साथ डिक्लेयर किए जाएंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी बूथ पर VVPAT मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। हिमाचल में चुनाव के लिए 7,521 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। साथ ही हिमाचल में कैंडिडेट 28 लाख रुपए तक ही खर्च कर सकते हैं।
 

Created On :   1 Nov 2017 4:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story