संसद का मानसून सत्र : मॉब लिंचिंग और राफेल डील पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

Congress responsible for dipping banks debt: Piyush Goyal
संसद का मानसून सत्र : मॉब लिंचिंग और राफेल डील पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा
संसद का मानसून सत्र : मॉब लिंचिंग और राफेल डील पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा
हाईलाइट
  • शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद सोमवार को संसद की कार्रवाई शुरू हुई।
  • विपक्षी दल देशभर में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मोदी सरकार को घेर रहे हैं।
  • सीपीआई नेता डी राजा ने राज्यसभा में मॉब लिंचिंग की घटना पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है।

डिटिटल डेस्क. नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को "अविश्वास प्रस्ताव" गिरने के बाद सोमवार को संसद की कार्रवाई शुरू हुई। दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने देशभर में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। इसके साथ ही राफेल डील को लेकर भी केन्द्र सरकार विपक्ष के निशाने पर रही। इस बीच दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण बिल भी पास हुए। 

LIVE UPDATE :

  • 06.18 PM : राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
  • 06.10 PM : लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
  • 06.00 PM : राज्यसभा में AAP नेता संजय सिंह बोले- केन्द्र सरकार पकौड़ा योजना और पंचर योजना जैसी स्कीमों से देश का विकास करना चाहती है। 
  • 04.12 PM : नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (अमेंडमेंट) बिल पर चर्चा शुरू
  • 04.00 PM : लोकसभा में नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट अमेंडमेंट बिल पास
  • 01.04 PM लोकसभा की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित
  • 12.40 PM कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में महलिएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं
  • 12.23 PM कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केरल में बाढ़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने फसल बर्बादी पर भी सदन को अवगत कराया
  • 12.19 PM वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बैकरप्सी कोड का दूसरा संसोधन बिल पेश किया
  • 12.16 PM बीजेडी सांसद भृतहरी महताब ने लोकसभा में बैकरप्सी कोड दूसरे संसोधन विधेयक पर आपत्ति जताई। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा बैंकों का कर्ज डुबाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है
  • 12.07 PM राज्यसभा में टीडीपी सांसद वेल में आकर वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगा रहे हैं
  • 12.02 PM प्रश्नकाल में टी़डीपी आंध्र के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रही है।


11.30 AM आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य देने की मांग पर टीडीपी सांसद नरमल्ली शिवप्रसाद अन्नमैया (भगवान बालाजी की भक्त) का रूप धारण कर संसद परिसर पहुंचे।

 

 

11:23 AM राज्यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी का काम संविधान के तहत काम करना है, राजनीतिक बदले के लिए उसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

 

 

11:00 AM बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

 

 

10:50 AM आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य देने की मांग पर टीडीपी सांसदों ने प्रदर्शन किया।

 

 

 

Created On :   23 July 2018 7:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story