प्रियंका चतुर्वेदी ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ' थामा शिवसेना का दामन

प्रियंका चतुर्वेदी ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ' थामा शिवसेना का दामन
हाईलाइट
  • गुंडों को तरजीह देने का लगाया आरोप।
  • पार्टी से चल रहीं थी नाराज।
  • प्रियंका चतुर्वेदी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस प्रवक्ता का पद हटा दिया है। इससे पहले उन्होंने अपनी प्रोफाइल में राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस जोड़ा हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कल (गुरुवार) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया था। बता दें कि प्रियंका बीते कुछ दोनों से पार्टी के नेताओं की धमकियों से परेशान चल रही थी। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी थी। प्रियंका ने आज मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर शिवसेना को ज्वाइन कर ली है। 

 

 

प्रियंका चतुर्वेदी अपनी पार्टी से नाराज चल रहीं थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस गुंडों को तरजीह दे रही है। दरअसल पिछले दिनों मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका के साथ बदसलूकी की थी। उस समय उन नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था, लेकिन चुनाव से पहले सभी नेताओं को पार्टी में वापस ले लिया। जिसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी से नाराज चल रहीं थीं। 

 

 

प्रियंका ने 17 अप्रैल को ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि, कांग्रेस में गुंडों को तरजीह दी जाती है। जिन्होंने अपना पसीना और खून पार्टी के लिए बहाया, पार्टी के लिए जिन्होंने ईट-पत्थर और गालियां खाई। फिर भी जिन लोगों ने मुझे पार्टा के भीतर धमकी दी। उनपर कार्रवाई नहीं की गई यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

Created On :   19 April 2019 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story