MP चुनाव 2019: कांग्रेस ने शुरू की एकता यात्रा

Congress started ekta yatra to woo hindu voters in mp election
MP चुनाव 2019: कांग्रेस ने शुरू की एकता यात्रा
MP चुनाव 2019: कांग्रेस ने शुरू की एकता यात्रा
हाईलाइट
  • दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी दूर करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय और एक जुटता लाने के लिए ओरछा के रामराजा दरबार से एकता समन्वय यात्रा का शंखनाद किया।
  • MP में चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिंदू वोट बैंक को लुभाने के लिए धार्मिक नगरी ओरछा से एकता यात्रा की शुरुआत की है।
  • यात्रा में रामेश्वर नीखरा
  • पीसी शर्मा
  • गोविंद सिंह
  • घनश्याम सिंह
  • ब्रजेन्द्र सिंह राठौर
  • चंदा रानी गौर
  • बालकृष्ण

डिजिटल डेस्क, ओरछा/टीकमगढ़ । MP में चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिंदू वोट बैंक को लुभाने के लिए धार्मिक नगरी ओरछा से एकता यात्रा की शुरुआत की है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी, रामेश्वर नीखरा, पीसी शर्मा ने ओरछा पहुंचकर रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर से बाहर निकलते ही मीडिया के सामने भाजपा पर हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत और शिवराज सरकार एक जैसी है। प्रदेश के किसानों पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने 17 हजार डंडे मंगवा लिए हैं। वहींसत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

कांग्रेस भी राम की शरण में
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी दूर करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय और एक जुटता लाने के लिए ओरछा के रामराजा दरबार से एकता समन्वय यात्रा का शंखनाद किया। इस यात्रा की में दिग्विजय के लंबे अरसे से धुर विरोधी माने जाने वाले बुन्देलखण्ड के कद्दावर नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी भी शामिल हुए और दोनों नेताओं ने रामराजा के दरबार में एक दूसरे से समन्वय व एकता की बात कही। इस दौरान दिग्विजय की पत्नी अमृता सिंह उनके साथ मौजूद रहीं।

एकजुट करने आया हूं
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर आकर आसन्न विधानसभा की रणनीति के लिए सुझाव दिए कि कौन उम्मीदवार जीत की गारंटी है। जिसका जवाब देते हुए दिग्विजय ने कहा टिकिट देना आलाकमान का काम है, मैं तो आपको एकजुट करने के लिए आया हूं। वहीं सत्यव्रत ने कहा अगर कांग्रेस में गुटबाजी दूर हो गई तो सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता, इसलिए सब एकसाथ मिल जुल कर काम करें। कांग्रेस की इस यात्रा में दिग्विजय व सत्यव्रत एक-दूसरे के साथ के तमाम दावे करते रहे, लेकिन एक साथ कम ही नजर आए, लेकिन मीडिया से बात करते हुए दोनों ने हम साथ-साथ हैं का ही नारा दिया।

रामराजा सफल करेंगे समन्वय यात्रा
दिग्विजय ने कहा जिस तरह नर्मदा यात्रा को मां नर्मदे ने सफल कराया, उसी तरह रामराजा सरकार एकता समन्वय यात्रा सफल कराएंगे। यात्रा में रामेश्वर नीखरा, पीसी शर्मा, गोविंद सिंह, घनश्याम सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह राठौर, चंदा रानी गौर, बालकृष्ण दुबे, विवेक दांगी, राजेन्द्र शेखर, मनोहर यादव, जगदीश तिवारी, प्रदीप यादव, रणवीर राजावत, विवेक दुबे, सचेन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसानों की राय का जारी करेंगे घोषणा पत्र
सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा एकता नहीं समन्वय यात्रा है, यह एकता तो है ही अब एक दूसरे का परस्पर सहयोग करना है। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताया। प्रदेश में किसान त्राहि त्राहि कर रहा है और सरकार उन्हें राहत देने की जगह गोली मार रही है। कांग्रेस की सरकार जब आएगी तब हम अपना घोषणा पत्र जारी कर किसानों के लिए उनकी राय का घोषणापत्र जारी करेंगे।

 

Created On :   31 May 2018 12:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story