कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा का समापन, मुख्यमंत्रियों के सत्कार का कार्यक्रम टला

Congresss Jan Sanghsh Yatra ends, program canceled of honoring Chief Ministers
कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा का समापन, मुख्यमंत्रियों के सत्कार का कार्यक्रम टला
कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा का समापन, मुख्यमंत्रियों के सत्कार का कार्यक्रम टला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरकार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से निकाली गई जनसंघर्ष यात्रा का समापन रविवार को हो गया। जिसमें सद्भाभावना पुलिस लान, पुलिस लाइन टाकली में आयोजित समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण कर रहे हैं। यात्रा के समापन के दौरान तीन राज्यों में जीत का उत्सव मनाने का निर्णय भी कांग्रेस ने लिया था। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सत्कार किया जाना था। लेकिन फिलहाल सत्कार कार्यक्रम को टाल दिया गया है। समापन कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आह्वान शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने किया है। गौरतलब है कि केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से जनसंघर्ष यात्रा निकाली गई है। 

पांचवें व अंतिम चरण की यात्रा पूर्व विदर्भ के लिए नियोजित की गई। इस यात्रा की शुरुआत 10 जनवरी को नागपुर से ही हुई। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के नेता विविध विषयों को लेकर सरकार पर सवाल दागे। सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को लेकर जनसंवाद किया गया। कृषि, रोजगार, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था के अलावा भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। जनसंघर्ष यात्रा को कांग्रेस की राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारी का एक हिस्सा भी माना जा रहा है। समापन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील के अलावा अन्य कांग्रेस नेता कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

Created On :   13 Jan 2019 11:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story