MP : सागर, सिवनी और मंडला में राहुल की जनसभाएं, केन्द्र और राज्य सरकार पर बरसे

MP : सागर, सिवनी और मंडला में राहुल की जनसभाएं, केन्द्र और राज्य सरकार पर बरसे
हाईलाइट
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सागर
  • सिवनी और मंडला में की जनसभाएं
  • राहुल बोले- एमपी में सरकार बनाते ही 10 दिन के अंदर माफ होगा किसानों का कर्ज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के चुनावी रण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जमकर रैलियां की। राहुल गांधी ने सागर, सिवनी और मंडला जिले में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इन दौरान उन्होंने जमकर केन्द्र और राज्य की बीजेपी सरकारों पर निशाना साधा। राहुल गांधी शहडोल भी जाे वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त में उनका शहडोल दौरा रद्द हो गया।

राहुल गांधी ने सागर जिले के देवरी में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद सिवनी और मंडला में राहुल ने जनसभाएं कीं। रैलियों में राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा 10 दिन के अंदर माफ करने का वादा किया। राहुल ने व्यापम, ई-टेंडरिंग और मिड-डे मिल घोटाला समेत कई अन्य घोटालों को लेकर शिवराज सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

  • यूपीए के समय 400 रुपये में गैस सिलेंडर मिलता था, आज करीब 1100 रुपये में मिलता है।
  • एक तरफ करोड़ों युवा बैंक लोन के लिये तड़पते हैं और दूसरी तरफ 15 लोगों के लिये लाल कालीन लगता है, उनको 35000 करोड़ रुपये! कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो हम युवाओं के लिये बैंक के दरवाजे खोलेंगे।
  • मध्य प्रदेश में शिवराज चौहान जी ने शिक्षा का पूरा का पूरा ढांचा नष्ट कर दिया है। गलत लोगों को जेल में डाल दिया। पूरा प्रदेश जानता है कि व्यापम घोटाले का फायदा किस परिवार को हुआ है।
  • मध्य प्रदेश में युवाओं की आत्महत्या में 2000 प्रतिशत बढ़त है। 40,000 टीचर के पोस्ट खाली, 18 हजार स्कूलों में सिर्फ एक टीचर है।
  • आदिवासियों के लिये सबसे जरुरी चीज जल, जमीन और जंगल है। सवाल ये हैं कि इसका हक और फायदा क्या हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों को जाना चाहिए या फिर हिंदुस्तान के आदिवासी, गरीब को जाना चाहिए।
  • चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में 10 दिन के अंदर किसान का कर्जा माफ हो जायेगा और यदि कांग्रेस का मुख्यमंत्री ऐसा नहीं करता तो फिर दूसरा मुख्यमंत्री कर्जा माफ करेगा।
  • एक तरफ भ्रष्टाचार दूसरी तरफ बेरोजगारी, बंद अस्पताल, बंद स्कूल, व्यापम घोटाला।
  • ई-टेंडरिंग घोटाला - 3000 करोड़ आपसे छीन लिये गये। सारे टेंडर शिवराज चौहान जी के लोगों को दे दिये गये। मिड-डे-मील घोटाला, नर्मदा घोटाला... पूरी लिस्ट बनी हुई है।
  • पूरा मध्य प्रदेश जानता है व्यापम घोटाले में शिवराज चौहान जी और उनके परिवार का क्या रोल है ।
  • नोटबंदी करके नरेन्द्र मोदी जी ने हिंदुस्तान के गरीब लोगों की जेब में हाथ डालकर उनका पैसा निकालकर हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों की जेब में डाला है।
  • शिवराज चौहान जी ने मध्य प्रदेश के एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया। कांग्रेस सरकार आयेगी तो खाली पड़े सरकारी पदों को भरेंगे और मध्य प्रदेश के युवाओं को सरकारी पद देंगे।

 

 

 

Created On :   16 Nov 2018 4:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story