पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत और महंगाई को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Congresss strong march on rising petrol-diesel prices
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत और महंगाई को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत और महंगाई को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोल डीज़ल वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूनिवर्सल चौक शांतिनगर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई, शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर नकेल के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शन में जुटे कई कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।  इस दौरान प्रवक्ता अभिजीत वंजारी, उपाध्यक्ष राजू व्यास, शहर सचिव इरशाद अली, ब्लॉक 1 अध्यक्ष निर्मला बोरकर, पार्षद नितिन साठवने, रमेश पुणेकर, ज्ञानेश्वर ठाकरे, सुरेंद्र मेश्राम, विजय बोरकर, रेखा यादव, मनीष उमरेडसर, भास्कर उभाट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Created On :   4 Oct 2017 1:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story