वेज बर्गर की जगह उबर ईट्स ने भेजा चिकन बर्गर, कंज्यूमर फोरम ने लगाया 5000 रुपए का जुर्माना

consumer forum of chandigarh has fined uber eats for hurting religious sentiments of vegeterian man
वेज बर्गर की जगह उबर ईट्स ने भेजा चिकन बर्गर, कंज्यूमर फोरम ने लगाया 5000 रुपए का जुर्माना
वेज बर्गर की जगह उबर ईट्स ने भेजा चिकन बर्गर, कंज्यूमर फोरम ने लगाया 5000 रुपए का जुर्माना
हाईलाइट
  • उबर ईट्स और बर्गर हब पर एक शाकाहारी युवक को चिकन बर्गर खिलाने का आरोप लगा है।
  • कंज्यूमर फोरम ने कहा कि युवक के धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।
  • चंडीगढ़ के कंज्यूमर फोरम ने उबर ईट्स और उसके एक सहयोगी फर्म बर्गर हब पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के कंज्यूमर फोरम ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर एंड डिलीवरी कंपनी उबर ईट्स और उसके एक सहयोगी फर्म बर्गर हब पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है। उबर ईट्स और बर्गर हब पर एक शाकाहारी युवक को चिकन बर्गर खिलाने का आरोप लगा है। इसके बाद फोरम ने शिकायत कर्ता और उवर ईट्स को अपने ऑफिस बुलाया था। हालांकि उबर ईट्स और बर्गर हब दोनों में से कोई भी फोरम नहीं पहुंचे।

कंज्यूमर फोरम ने कहा कि चिकन बर्गर खिलाने में सरासर उबर ईट्स की गलती है और इस गलती को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। शाकाहारी को नॉन वेज बर्गर परोसने से शिकायत करने वाले युवक के धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। फोरम ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उबर ईट्स और बर्गर हब को 5000 रुपए जुर्माने के तौर पर देना होगा। इसमें से 2500 रुपए फोरम के खर्च के तौर पर शामिल है

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने कंज्यूमर फोरम को बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-8 के रहने वाले हैं और सेक्टर-21 में जॉब करते हैं। गुरप्रीत ने कहा, "उबर ईट्स एप के जरिए मैंने एक वेज थिक बर्गर ऑर्डर किया था। जबकि मेरे दोस्त श्रनव कटयाल नॉन वेजिटेरियन होने के कारण अपने लिए एक ग्रील्ड चिकन ऑर्डर किया था। ऑर्डर रीसीव कर श्रनव ने ग्रील्ड चिकन खुद के पास रख लिया और दूसरा पैकेट मुझे दे दिया। अपना पैकेट खत्म करने के बाद मेरी नजर जब बिल पर पड़ी तो मेरे होश उड़ गए। बिल में वेज बर्गर की जगह चिकन बर्गर भेजा गया था।"

गुरप्रीत ने कहा, "इसके तुरंत बाद मैंने कंज्यूमर फोरम से बात की और यहां शिकायत दर्ज करवाई। मैं बचपन से शाकाहारी हूं। मेरे धर्म में मांस खाने की मनाही है और इसे पाप के तौर पर माना जाता है। इसलिए उबर ईट्स द्वारा दिए गए चिकन बर्गर खाने से मेरे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।" 

Created On :   30 Sep 2018 3:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story