सर्व शिक्षा अभियान की पुस्तक में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में विवादित टिप्पणी, हो रहा विरोध

  Controversial remarks about Chhatrapati Sambhaji Maharaj in Sarva Shiksha Abhiyans book
सर्व शिक्षा अभियान की पुस्तक में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में विवादित टिप्पणी, हो रहा विरोध
सर्व शिक्षा अभियान की पुस्तक में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में विवादित टिप्पणी, हो रहा विरोध

डिजिटल डेस्क, पुणे। सर्व शिक्षा अभियान की पुस्तक में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में विवादास्पद टिप्पणी लिखी है। जिसे लेकर संभाजी ब्रिगेड ने इसका विरोध करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लेखिका डॉ. शुभा साठे ने समर्थ श्री रामदास स्वामी पुस्तक लिखी है। जिसका प्रकाशन नागपुर के लाखे प्रकाशन ने किया है। 

बताया जा रहा है कि पुस्तक को सर्व शिक्षा अभियान में शामिल किया गया है। इस पुस्तक के पृष्ठ नंबर 18 पर छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में विवादास्पद उल्लेख किया गया है। संभाजी महाराज के बारे में जो जानकारी दी गई है, वह गलत बताई जा रही है। संभाजी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संतोष शिंदे ने कहा कि पुस्तक में संभाजी महाराज को बदनाम किया गया है। 

इस पुस्तक को बांटने की मंजूरी देनेवाले अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के प्रमुख अधिकारी, प्रकाशक, लेखक पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया कि यह पुस्तक रद्द कर दी जाए। सरकार से मांग करते हुए संगठन ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जानी चाहिए।

Created On :   11 Oct 2018 4:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story