Copa America 2019: चिली ने जापान को 4-0 से हराया, एडुअर्डो वर्गास ने 2 गोल दागे

Copa America 2019: Chile beat japan by 4-0, Eric pulgar, eduardo vargas, alexis sanchez
Copa America 2019: चिली ने जापान को 4-0 से हराया, एडुअर्डो वर्गास ने 2 गोल दागे
Copa America 2019: चिली ने जापान को 4-0 से हराया, एडुअर्डो वर्गास ने 2 गोल दागे
हाईलाइट
  • चिली के लिए एडुअर्डो वर्गास ने 2 गोल दागे
  • पुल्गार और सांचेज ने 1-1 गोल किया
  • चिली ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में जापान को 4-0 से हराया

डिजिटल डेस्क। चिली ने कोपा अमेरिका कप फुटबॉल टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की है। डिफेंडिंग चैंपियन चिली ने अपने पहले ही मैच में जापान को 4-0 से हराया। इस जीत के साथ चिली ग्रुप-सी की अंक तालिका में 3 अंकों के साथ टॉप पर है। मैच में चिली के लिए एडुअर्डो वर्गास ने 2 गोल दागे। इसके अलावा एरिक पुल्गार और एलेक्सिस सांचेज ने 1-1 गोल किया। वर्गास टूर्नामेंट में चिली के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। चिली ने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के अपने पिछले छह मैचों में से एक भी मैच नहीं हारा है। चिली 2015 और 2016 में कोपा अमेरिका कप का खिताब जीत चुकी है। 

मैच में शुरूआत से ही चिली ने जापान पर दबाव बनाए रखा और उसे गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। चिली के लिए पहला गोल एरिक पुल्गार ने 41वें मिनट में किया और टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। वहीं जापान ने पहले हाफ में गोल करने के कई मौके भी गंवाए इसके बाद वर्गास ने 54वें मिनट में दूसरा गोल किया और चिली की बढ़त को दोगुना किया। चिली के लिए तीसरा गोल एलेक्सिस सांचेज ने 82वें मिनट में किया और टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके अगले ही मिनट में वर्गास ने अपना दूसरा गोल किया और चिली का स्कोर 4-0 कर दिया। जापान मैच में कोई गोल नहीं कर पाई और मैच 4-0 से हार गई। 
 

Created On :   18 Jun 2019 8:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story