व्हाट्सएप की मदद से दंपत्ति गिरफ्तार, सराफा व्यापारियों को लगाया चूना

Couple arrest through whats app, fraud done with Jeweller
व्हाट्सएप की मदद से दंपत्ति गिरफ्तार, सराफा व्यापारियों को लगाया चूना
व्हाट्सएप की मदद से दंपत्ति गिरफ्तार, सराफा व्यापारियों को लगाया चूना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। व्हाट्सएप की मदद से खरीदारी के बहाने सराफा व्यवसायियों की दुकानों में चोरी करने वाले एक दंपति को नई मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल तीन चोरियां कर चुके दंपति की तस्वीरें सराफा व्यवसायियों के व्हाट्सएप  ग्रुप में वायरल हो गई थी। जिसके सहारे एक सराफा व्यवसायी ने दंपति को पहचान लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजीव और ममता पांडे हैं। दोनों ने 9 अप्रैल को खारघर इलाके में स्थित राजलक्ष्मी ज्वेलर की दुकान में चोरी की थी। दरअसल आरोपी रात साढ़े नौ बजे दुकान में अपने दो छोटे बच्चों के साथ पहुंचे। दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी। दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने दंपति को नाक में पहनी जाने वाली नथ दिखाई। दंपति ने एक नथ खरीदी और चलते बने। लेकिन अगले दिन दुकानदार पूरणसिंह राजावत ने पाया कि 24 किल्लियों से भरी थैली गायब है।

सीसीटीवी की जांच की गई तो दंपति चोरी करते हुए दिखा। इसके बाद दुकान मालिक ने पुलिस में मामले की शिकायत की और सराफा व्यवसायियों के ग्रुप में आरोपियों की तस्वीरें वायरल कर दी। इसी बीच दंपति शहाजी पवार नाम के एक सराफा व्यवसायी की दुकान पर पहुंचा तो उसने आरोपियों को पहचान लिया।

इसके बाद पवार ने दंपति को बातों में उलझाकर पुलिस और राजावत को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से राजावत की दुकान से चोरी हुए गहने भी बरामद कर लिया हैं। आरोपियों द्वारा नई मुंबई की तीन दुकानों में इसी तरह चोरी की बात सामने आई है।

 

Created On :   23 April 2019 1:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story