Oh no! हनीमून से लौटे कपल को घर के आगे खड़ी मिली बर्लिन की दीवार

couple returned from honeymoon found their house covered by a wall
Oh no! हनीमून से लौटे कपल को घर के आगे खड़ी मिली बर्लिन की दीवार
Oh no! हनीमून से लौटे कपल को घर के आगे खड़ी मिली बर्लिन की दीवार

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क । क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने गए हो और लौटकर आने पर आपकी सारी खुशी गायब हो जाए। हनीमून पर गए एक नवविवाहित जोड़े के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, संगीत मास्टर थॉमस एंट्विसल अपनी पत्नी रेबेका के साथ 11 दिन के लिए हनीमून मनाने गए थे, लेकिन वापस लौटने पर उन्होंने जो देखा, वह हैरान करने वाला था।


थॉमस के अनुसार उनके घर के आगे 6 फीट की लकड़ी की दीवार उठा दी गई है जिससे घर का मेन एरिया भी दिखाई नहीं पड़ रहा। जोड़े के मुताबिक, वो 4 बेडरूम वाले करोड़ों की कीमत वाले इस घर में क्रिसमस से कुछ ही दिन पहले शिफ्ट हुए थे। उनका कहना है कि उनका मकानमालिक उनसे किसी बात को लेकर खफा चल रहा है और उसी ने घर के आगे दीवार खड़ी करवाई है। थॉमस बताते हैं कि वो सिर्फ 11 दिनों के लिए घर से बाहर गए थे और उतने ही दिनों में मकानमालिक ने घर के आगे 6 फीट की लकड़ी की दीवार खड़ी करवा दी। इस मसले में ये बात भी सामने आ रही है कि वहां के जमींदारों का किसानों के साथ कुछ विवाद चल रहा है। जिसके कारण ऐसा किया गया।


स्थानीय किसानों की माने तो जमींदारों ने इस जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है, तो वहीं थॉमस इस बात से काफी परेशान है। उनका कहना है कि ये घर उनके सपनों का घर है और अब ये किसी बुरे सपने जैसा लग रहा है। इस घटना ने थॉमस और उनकी पत्नी के ना सिर्फ उनके घर के आगे दीवार खड़ी की, बल्कि उनके कई सपनों के बीच भी एक बड़ी दीवार खड़ी कर दी है। थॉमस रेबेका के साथ मिलकर एक व्यवसाय शुरू करना चाहते थे। जिसके लिए बड़ी मशक्कत करके लोन लेकर उन्होंने ये घर खरीदा था।


वो बताते हैं कि उन्होंने जुलाई में ये घर खरीदा था और तब यहां अतिक्रमण जैसा कोई नोटिस नहीं लगा था। थॉमस बताते हैं कि ये दीवार बर्लिन की दीवार जैसी है और इस घटना के बाद से रेबेका बस रोए जा रही है। थॉमस ने खुद जब इस दीवार को पहली बार देखा तब उन्हें भी बहुत रोना आया था, लेकिन अब वो काफी गुस्से में हैं। थॉमस चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस मसले को सुलझाया जाए, ताकि वो रेबेका के साथ अपने सपनों के घर में सुकून से जिंदगी बिता सकें।

Created On :   23 Sep 2018 11:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story