'पार्क में, कार में, बाइक पर गले मिलने वालों को जेल में डालना चाहिए'

couples displaying affection in public should be jailed bjp
'पार्क में, कार में, बाइक पर गले मिलने वालों को जेल में डालना चाहिए'
'पार्क में, कार में, बाइक पर गले मिलने वालों को जेल में डालना चाहिए'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा लोकसभा सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा ही मीडिया में छाए रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक और विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से प्रेम का प्रदर्शन करने वाले जोड़ों को जेल में डाल देना चाहिए। साक्षी महाराज ने कहा, "चाहे मोटरसाइकिल हो, कार हो या पार्क हो जोड़ों को अश्लील व्यवहार करते देखा जा सकता है। वे एक दूसरे का आलिंगन करते हैं जैसे लड़की लड़के को खा जाएगी या लड़का लड़की को खा जाएगा"। साक्षी महाराज ने राजस्थान के भरतपुर में संवाददाताओं से कहा, "कुछ गलत होने से पहले ऐसे जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करना और उन्हें जेल में डालना सही होगा।" उन्होंने कहा कि सभी उन्हें नजरंदाज करते हैं लेकिन जब बलात्कार होता है तो लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगते हैं।

वोट बैंक की राजनीति से कई लोग बने बाबा

साक्षी महाराज ने इस दौरान रेप केस में 20 साल जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर राम रहीम पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुछ राजनेता वोट के लिए फर्जी बाबाओं का सहयोग मांगते हैं। राम रहीम और रामपाल जैसे लोग वोट बैंक की राजनीति से निकले हैं और राजनेताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या ऐसे बाबाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बता दें कि राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद साक्षी महाराज उनका बचाव करते नजर आ रहे थे, लेकिन आज उन्होंने कहा कि उनका राम रहीम से कोई संबंध नहीं है।
 

Created On :   21 Sep 2017 5:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story