नागपुर के उमरेड में 23 करोड़ की लागत से बनेगी अदालत

Court to be constructed in Umred of Nagpur at cost of 23 crores
नागपुर के उमरेड में 23 करोड़ की लागत से बनेगी अदालत
नागपुर के उमरेड में 23 करोड़ की लागत से बनेगी अदालत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर के उमरेड में नई न्यायालय इमारत 23 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के विधि व न्याय विभाग की ओर से प्रशासकीय मंजूरी संबंधी शासनादेश जारी किया गया। कोर्ट इमारत बनाने के लिए बाम्बे हाईकोर्ट की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसको अब सरकार ने प्रशासकीय मंजूरी दे दी है। नई अदालत की इमारत तल मंजिल समेत कुल 4 मंजिला होगी। इमारत के निर्माण के लिए 12 करोड़ 44 लाख 68 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। जबकि अदालत की पुरानी इमारत को जमींदोज करने के लिए 5 लाख रुपए खर्च होंगे। नई इमारत निर्माण में हरित इमारत परिकल्पना पर 62 लाख 23 हजार रुपए खर्च होंगे। सीसीटीवी लगाने के लिए 1 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। बायो डायजेस्टर पर 10 लाख रुपए, रेन वॉटर हार्वेटिंग के लिए 5 लाख रुपए, सोलर रुफ टॉफ के लिए 5 लाख रुपए और विकलांगों के लिए रैम्प सुविधा पर 5 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। फर्नीचर के लिए 1 करोड़ 68 हजार 55 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था, जलापूर्ति, सुरक्षा दीवार, सड़कें समेत अन्य सुविधाओं के लिए निधि उपलब्ध कराई गई है। 
 

Created On :   16 Aug 2019 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story