इस छोटे से फल में छुपा है कई बीमारियों का इलाज

cranberry a small fruits is beneficial to cure many diseases.
इस छोटे से फल में छुपा है कई बीमारियों का इलाज
इस छोटे से फल में छुपा है कई बीमारियों का इलाज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करौंदा एक तरह का फल है जिसका स्वाद खट्टा मीटा होता है। ये पौधा मध्य व पश्चिम भारत में पाया जाता है। क्रैनबेरी को हिंदी में करौंदा कहा जाता है। विटामिन से भरपूर करौंदा का वनस्पतिक नामक कैरिस्सा कैरंडस है। क्रैनबेरी को सबसे पहले उत्तर अमेरिका में उगाया गया था। करौदा एक झाड़ की तरह पौधा होता है, इसका पेड़ कांटेदार और 7 से 8 फुट तक होटा है। करौंदा बहुत छोटे अकार होता है जो देखने में गहरे गुलाबी रंग का होता है।

 

 

करौंदे का उपयोग अक्सर सॉस, ड्रिंक्स और ड्राई आदि रुप में कर सकते हैं। करौंदे को सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। करौंदे में विटामिन सी, ई और के प्रचुर मात्रा में होने के साथ साथ अत्यधिक एंटी ऑक्सीडेट भी होता है। इसका सेवन करने से मूत्र पथ संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही बल्ड प्रेशर की भी समस्या में करौंदा लाभकारी होता है।  


मध्य और पश्चिम भारत के वनों में कंटीली झाडियों वाला पौधा करौंदा प्रचुरता से उगता हुआ देखा जा सकता है। कच्चे करौंदों का अचार बेहद स्वादिष्ठ होता है, जबकि पके हुए करौंदों का मुरब्बा बेहद स्वादिष्ट होता है। आदिवासी कच्चे करौंदे की सब्जी भी तैयार करते हैं और इसे अनेक पारंपरिक नुस्खों में अपनाते भी हैं। करौंदा के पौधे दो प्रकार के होते हैं। एक प्रकार के करौंदों में छोटे फल लगते हैं तो वहीं दूसरी प्रकार के करौदें में बड़े करौंदे लगते हैं करौंदा विटामिन E तथा K का भी अच्छा स्त्रोत है।

 

 

आइए जानते है करौंदा के औषधीय गुणों के बारे में...   

स्कर्वी रोग की रोगथाम के लिए करौंदा एक प्रमुख पारंपरिक हर्बल उपाय है। इसकी सब्जी और चटनी खाने से और गर्मियों में पके करौंदा का जूस पीने से स्कर्वी रोग दूर होता है।

 

  1. जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें पके हुए करौंदा का जूस पीना चाहिए। रोज एक गिलास करौंदा का जूस पीने से शरीर में रक्त शुद्दि भी होती है।
  2. करौंदे के सेवन से चेहरे पर झुर्रियों नहीं आती हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए यह वजन कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  3. अगर आपके दांत में कीड़े लग रहे हैं या मुंह से दुर्गन्ध आती हो तो आप करौंदे का सेवन करें। इसके इस्तेमाल से इन समस्याओं से निजात मिल जाती है। 
  4. करौंदे में स्तन कैंसर से भी लड़ने की शक्ति है। इसके नियमति सेवन से स्तन कैंसर के होने की संभावनाएं न के बराबर हो जाती हैं।
  5. हाइ ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए करौंदा एक चटपटी दवा की तरह काम करता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। 
  6. ह्रदय रोगियों के लिए करौंदा बहुत लाभकारी है। इसको खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है, जिससे हमारा ह्रदय सही रूप से कार्य करता है।
  7. करोंदे के सेवन से फेफड़ों की सूजन में भी आराम मिलता है। जिससे हमें खांसी जल्दी-जल्दी नहीं होती है। अगर किसी को सूखी खांसी है तो उसे करौंदे की पत्तियों के रस का सेवन करना चाहिए।
  8. करौंदे का सेवन ज़ुकाम तथा बुखार में लाभकारी है, यह हमारे शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
  9. स्त्रियों में यह यूरिनल संक्रमण जैसी समस्याएं दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। 
     

Created On :   4 Nov 2017 2:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story