38 के हुए वर्ल्डकप फाइनल मैचों के स्पेशलिस्ट बैट्समैन गंभीर

Cricket fraternity extends wishes to Gautam Gambhir on his 38th birthday
38 के हुए वर्ल्डकप फाइनल मैचों के स्पेशलिस्ट बैट्समैन गंभीर
38 के हुए वर्ल्डकप फाइनल मैचों के स्पेशलिस्ट बैट्समैन गंभीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गौतम गंभीर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1981 में हुआ था। गंभीर उन प्लेयर्स में हैं, जिन्होंने मुसीबत के समय हमेशा बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को संकट से उबारा। गौतम गंभीर को हमेशा आईसीसी के टूर्नामेंटों के फाइनल मैच में बेहतरीन पारी खेलने के लिए पहचाना जाता है। 

वे उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने विश्वकप 2011 के फाइनल में अपने जीवन की एक सबसे बेहतरीन पारी खेली थी। इतना ही नहीं उन्होंने 2007 के टी-20 विश्वकप के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी। ऐसी ही एक पारी गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 13 घंटे क्रीज पर बिताने के बाद खेली गई 136 रनों की पारी टेस्ट क्रिकेट में हमेशा याद रखी जाएगी। इस पारी की बदौलत गंभीर ने टीम इंडिया को हार से बचा लिया ​था।

2007 और 2011 विश्वकप के हीरो रहे

गंभीर ने साल 2011 के विश्वकप फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ हुए उस वक्त डटकर बल्लेबाजी की थी, जब टीम के सभी स्टार खिलाड़ी एक के बाद एक पवेलियन लौट गए थे। 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सहवाग और सचिन जल्द आउट हो गए थे। इसके बाद गंभीर ने एक छोर थामे रखा। उन्होंने 122 गेंदों पर बहुमुल्य 97 रनों की पारी खेली और टीम को विश्वकप जीताने में अहम योगदान निभाया। इससे पहले 2007 के टी-20 विश्वकप फाइनल में गंभीर ही थे जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वे टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर करने वाले प्लेयर थे। 

गंभीर का रिकॉर्ड 

गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट मैचों में 4158 रन बनाए हैं। उन्होंने 147 वनडे में 5238 रन बनाए हैं। गंभीर ने 37 टी-20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 932 रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। इसके अलावा गंभीर आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार खिताब जीता है।

सलामी जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा रन

गंभीर ने सहवाग के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करते हुए 87 पारियों में 4412 रन बनाए, जो की किसी भी भारतीय सलामी जोड़ी से ज्यादा है। इस दौरान 4000 रन बनाने वाले साझेदारों में गंभीर-सहवाग का औसत 52.52 रहा जो सबसे ज्यादा है।

विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी
साल 2010 में ही गौतम गंभीर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। गौतम गंभीर ने उस रिकॉर्ड के साथ ही विवियन रिचर्ड्स के रिरिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। गौतम गंभीर ने लगातार 11 टेस्ट मैचों में 11 अर्धशतक लगाए और विवियन रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए।

लगातार शतकों का रिकॉर्ड
साल 2010 में गंभीर ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो हर खिलाड़ी के लिए एक सपना होता है। 2010 में गंभीर 5 टेस्ट मैच में लगातार पांच शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी जिन्होंने ये कारनामा किया हो। गौतम गंभीर ने लगातार पांच टेस्ट में पांच शतक लगाकर सबको अपना मुरीद बना दिया था।

राजनीति के पिच पर उतरे
अब गंभीर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और राजनीति के पिच पर आ गए हैं। उन्होंने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से एक पूर्वी दिल्ली सीट से जीत हासिल की। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 3.91 लाख वोटों से शिकस्त दी।

सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा
टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने गौतम गंभीर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। चेतेश्वर पुजारा से लेकर इरफान पठान तक ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है।

Created On :   14 Oct 2019 2:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story