रेप केस का असर! पुर्तगाल टीम से बाहर हुए स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो

Cristiano Ronaldo dropped from Portugals team for international matches
रेप केस का असर! पुर्तगाल टीम से बाहर हुए स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो
रेप केस का असर! पुर्तगाल टीम से बाहर हुए स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो
हाईलाइट
  • पुर्तगाल की टीम से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बाहर रखा गया है
  • रोनाल्डो को स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेलेंगे
  • इन दिनों रोनाल्डो एक पुराने रेप केस के मामले के चलते विवादों में घिरे हुए हैं

डिजिटल डेस्क, लिस्बन। इटैलियन क्लब जुवेंतस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस महीने हाने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए पुर्तगाल की टीम से बाहर कर दिया गया है। ये मुकाबले 11 और 14 अक्टूबर को खेले जाने हैं। इससे पहले सितंबर में भी 5 बार के बलून डी ओर विजेता इस खिलाड़ी को आराम दिया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रेप केस के चलते विवादों में घिरे होने के कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

11 अक्टूबर को पुर्तगाल टीम को पौलेंड से मुकाबला करना है। वहीं 14 अक्टूबर को पुर्तगाल की टीम स्कॉटलैंड के सामने होगी। दोनों ही मैचों में पुर्तगाल की टीम अपने स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो के बिना मैदान में होगी। सितंबर में क्रोएशिया और इटली जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भी रोनाल्डो को टीम में शामिल नहीं किया गया था।

गौरतलब है कि साल 2009 में अमेरिका महिला कैथरीन मायोग्रा ने रोनाल्डो पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस साल सितम्बर में फिर इस मामले को खोला गया है, जिसके कारण रोनाल्डो विवादों से घिर गए हैं। इन आरोपों को लेकर रोनाल्डो ने बुधवार को ही ट्वीट कर अपना स्टेटमेंट जारी किया था। उन्होंने लिखा था, "मैं अपने ऊपर लगे इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता हूं। रेप एक बेहद ही घृणास्पद क्राइम है, जिसकी समाज में कोई जगह नहीं है। मैं जल्द से जल्द इन आरोपों से मुक्त होना चाहता हूं। मीडिया में इसे लेकर जो भी खबरें चल रही है, वह बस मेरे नाम का उपयोग कर खुद को प्रमोट करने के लिए की जा रही हैं।" उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें यकीन हैं कि वे इस मामले में निर्दोष साबित होंगे।

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की ओर से सबसे ज्यादा फुटबॉल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में ही पुर्तगाल की टीम पहली बार 2016 में यूरो कप विजेता बनी थी। रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड क्लब के स्टार फॉरवर्ड प्लेयर भी रहे हैं। इसी साल उनका ट्रांसफर रियल मैड्रिड से जुवेंतस में हुआ है। जुवेंतस की ओर से भी उनका दमदार प्रदर्शन जारी है। 

Created On :   4 Oct 2018 4:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story