मगरमच्छ से ऐसी दोस्ती, वक्त पर ना पहुंचे तो इंतजार करते मिलता है, वीडियो वायरल

मगरमच्छ से ऐसी दोस्ती, वक्त पर ना पहुंचे तो इंतजार करते मिलता है, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मगरमच्छ को देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। यदि वह नजदीक आ जाए तो आपके पसीने छूटने तय है। ऐसे में यदि कोई शख्स मगरमच्छ से दोस्ती के दावे भरे और आप उसे अपने हाथों से मगरमच्छ को खाना परोसते हुए देखें तो यकीनन आपको इस बात पर यकीन हो जाएगा। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक और मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। मगरमच्छ उसके नजदीक आता है लेकिन उस पर झपटता नही, बल्कि उसकी दी हुई दावत उड़ाता है।

 

रोज की आदत में शामिल 

मगरमच्छ उसके नजदीक आता है और पानी से बाहर आने पर ठहर जाता है जैसे उसे पता है कि वह शख्स उसे खाना देने वाला है। जैसे कि यह उसकी रोज की आदत में शामिल है। वह उस युवक के पालतू की तरह नजर आ जा रहा है। 

 

उसे किसी तरह का नुकसान नही पहुंचाता

दीमा नाम का ये शख्स मगरमच्छ को मछलियां परोस रहा है। आप इसे देखकर हैरान हो जाएंगे। मगरमच्छ उसे किसी तरह का नुकसान नही पहुंचाता, खाना लेता है और वापस पानी में लौट जाता है। दीमा गुमात्ज समाज से ताल्लुक रखता है। इनके बारे में बताया जाता है कि ये लोग मगरमच्छ को अपना मानते हैं। 

 

एक दूसरे का इंतजार करते हैं मगरमच्छ और दीमा

दीमा भी मगरमच्छ से रोज मिलने आता है, जिससे कि ये उन दोनों की रुटीन में शामिल हो गया है। दीमा उसे खाना देता है और यदि वह निर्धारित समय पर नही आता तो मगरमच्छ उसका इंतजार करते हुए मिलता है। यदि मगरमच्छ सही समय पर ना आए ताे दीमा उसका इंतजार करता रहता है। इस बीच वह किसी को भी नुकसान नही पहुंचाता। वीडियाे में भी साफ देखने मिल रहा है कि किस तरह वह उसे खाना दे रहा है आैर मगरमच्छ उसे खा रहा है। मगरमच्छ आैर दीमा, दोनों की दोस्ती इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई है। से नजारा ऑस्ट्रेलिया के बावका अर्न्हेम लैंड का बताया जा रहा है।

Created On :   28 Nov 2017 2:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story