Fake News : भारी बारिश के चलते पटना सड़कों पर देखा गया मगरमच्छ ?

Crocodile rescued video from vadodara shared as patna bihar
Fake News : भारी बारिश के चलते पटना सड़कों पर देखा गया मगरमच्छ ?
Fake News : भारी बारिश के चलते पटना सड़कों पर देखा गया मगरमच्छ ?

डिजिटल डेस्क। बिहार में इन दिनों बारी बारिश से तबाही मची हुई है। पटना और कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक इलाके में भरे पानी में मगरमच्छ दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो पटना का है। ट्विटर पर वीडियो का काफी शेयर किया जा रहा है। 

 

 

क्या है सच ?

दरअसल वायरल वीडियो बिहार के पटना का नहीं बल्कि वडोदरा का है। यह वीडियो दो महीने पुराना है। भास्कर हिंदी टीम को पड़ताल पर टाइम्स ऑफ इंडिया का एक वीडियो यूट्यूब पर मिला। वीडियो 4 अगस्त 2019 को अपलोड किया गया है। वीडियो में दिए गए कैप्शन के अनुसार, भारी बारिश के कारण वडोदरा में सड़कों पर पानी भर गया। झील से निकलकर एक 10 फीट लंबा मगरमच्छ लालबाग सोसाइटी में जा पहुंचा। जिस कारण लोगों में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद बचावकर्मियों ने मगरमच्छ पर काबू पा लिया। 
 

 

Created On :   2 Oct 2019 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story