यूरोप से जुड़े हैं कोकीन बरामदगी मामले के तार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान से आया था करोड़ों का मादक पदार्थ   

Crores of cocaine seized case have some connection with Europe
यूरोप से जुड़े हैं कोकीन बरामदगी मामले के तार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान से आया था करोड़ों का मादक पदार्थ   
यूरोप से जुड़े हैं कोकीन बरामदगी मामले के तार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान से आया था करोड़ों का मादक पदार्थ   

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से 39 करोड़ की कोकीन बरामदगी के तार पाकिस्तान, अफगानिस्तान से यूरोप तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस जल्द ही कुछ और आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकती है। मामले की छानबीन में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है साथ ही उनसे बरामद मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए उन लोगों के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है आरोपी जिनसे संपर्क में थे।

अब तक की छानबीन में जानकारी मिली है कि आरोपी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से नशे की खेप चोरी छिपे भारत में लाते थे। इसके बाद इसे कुरियर के जरिए दक्षिण अफ्रीका भेजा जाता था। दक्षिण अफ्रीका से नशे की खेप आगे यूरोपीय देशों तक भेजी जाती थी। बता दें कि इंस्पेक्टर दया नायक की अगुआई में अंबोली पुलिस ने शनिवार को एक ब्राजीलियाई महिला और तीन नाइजीरियाई आरोपियों को 6 किलो 492 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा था, जिसकी बाजार में कीमत करीब 39 करोड़ रुपए है। मामले में नीरज अजुबिक ओखोओ, सायमन अगोबता, मायकल संदे होप नाम के नाइजीरियाई और कार्ले इयरेस नाम की ब्राजील की महिला को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी घर में लगाए जाने वाले पर्दे उसके लिए इस्तेमाल होने वाले छल्ले और पाइप में नशे की खेप भरकर कुरियर के जरिए विदेश भेजते थे। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कुरियर की कितनी खेप भेजी है। पुलिस को अब तक आरोपियों से की गई पूछताछ में बेहद अहम सुराह मिले हैं। इलेक्ट्रानिक उपकरणों की मदद से उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जो आरोपियों के लगातार संपर्क में थे। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से नशे की खेप भारत में आरोपियों तक कैसे पहुंचती थी।

Created On :   11 Feb 2019 5:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story