कासगंज हिंसा: बॉर्डर सील, बसों और दुकानों में लगाई आग, 49 गिरफ्तार

कासगंज हिंसा: बॉर्डर सील, बसों और दुकानों में लगाई आग, 49 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दो समुदायों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प की आग अभी तक शांत नहीं हुई है। शुक्रवार को झड़प में मारे गए शख्स के अंतिम संस्कार को लेकर लोग आज सुबह से ही सड़कों पर उतर आए। पूरे शहर में कल से धारा 144 लागू है, कर्फ्यू लगाने और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद शनिवार की सुबह दोबारा हिंसा भड़क उठी। कासगंज हिंसा में अब तक कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 लोगों को हत्या और दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 39 लोगों लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने के आरोप में पकड़ा गया है। मृतक के माता-पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की थी। जिसे लेकर लेकर चंदन के शव के साथ परिजन और अन्य लोगों ने धरना दिया जिसमें कासगंज के सांसद भी शामिल हुए। इसके बाद मांगों को माने जाने के आश्वासन के बाद चंदन का अंतिम संस्कार हो सका। कासगंज के जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने कासगंज थाने में शिकायत दर्ज कर अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया है और जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 

                          संबंधित इमेज

फिर भड़की हिंसा,हालात तनावपूर्ण

इसके पहले सुबह एक बार फिर से शहर के कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाएं हुई।खबरों के अनुसार उपद्रवियों ने कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिसे देखते हुए  PAC की 5 कंपनियां और RAF की 1 कंपनी को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार रात से लगा कर्फ्यू अभी भी जारी है। स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए है।

                       कासगंज में धरना बवाल के लिए इमेज परिणाम

रैली निकालने के दौरान हुआ विवाद

गौरतलब है कि शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के कासगंज जिले के बिलराम गेट के पास से तिरंगा यात्रा गुजर रही थी। इस बीच कासगंज में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। ये सुनकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया और दोनों पक्षों में भिडंत हो गई। धीरे धीरे तनाव बढ़ने के बाद फायरिंग और तोड़-फोड़ हो गई। कई दुकानों में पथराव किए गए। आरोपों के मुताबिक दूसरे समुदाय की तरफ से की गई फायरिंग में चंदन गुप्ता नाम के युवक की मौत हो गई।मृतक को 302 बोर की गोली लगी है।

                         कासगंज के लिए इमेज परिणाम


इस घटना के बाद कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। बवाल के दौरान शहर के बस स्टेट रोड पर पेट्रोल पंप के बिल्कुल पास उपद्रव करने वालों ने कबाड़ मे आग लगा दी। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। बवाल के बाद कासगंज शहर में पुलिस की ओर से कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया गया।

                        कासगंज के लिए इमेज परिणाम

Created On :   27 Jan 2018 6:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story