नई मुंबई के अस्पताल पर साइबर हमला, डेटा हैक करने के बाद हैकर ने बिटकॉइन में मांगी फिरौती

Cyber ​​attack on New Mumbai hospital after hacking data, demands bitcoin
नई मुंबई के अस्पताल पर साइबर हमला, डेटा हैक करने के बाद हैकर ने बिटकॉइन में मांगी फिरौती
नई मुंबई के अस्पताल पर साइबर हमला, डेटा हैक करने के बाद हैकर ने बिटकॉइन में मांगी फिरौती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल पर साइबर हमला हुआ है। एक हैकर ने अस्पताल के कंप्यूटर में मौजूद डेटा हैक कर लिया है और बिटकॉइन के जरिए फरौती मांगी है। शिकायत मिलने के बाद नई मुंबई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मामले का खुलासा रविवार को हुआ जब रिसेप्शनिस्ट ने कंप्यूटर चालू किया। कंप्यूटर की स्क्रीन पर कुछ नहीं दिख रहा था इसलिए उसने मामले की जानकारी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर रामनाथ परमेश्वर को दी। जांच में खुलासा हुआ कि अस्पताल के सारे कंप्यूटर किसी ने हैक कर लिए हैं।

हैकर ने वेब लिंक भेजकर बिटकॉइन में फिरौती देने को कहा है। यह लिंक किसी ने खोली नहीं इसलिए फिरौती के लिए कितनी रकम मांगी गई है इसका खुलासा नहीं हुआ। हैक हुए डेटा को वापस हासिल करने की कोशिश की जा रही है। वहीं नई मुंबई साइबर क्राइम सेल ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों को शक है कि किसी अस्पताल कर्मचारी ने आरोपी द्वारा भेजे गए स्पैम ईमेल को क्लिक कर दिया होगा।

इसके चलते आरोपी अस्पताल का 15 दिन का डेटा हैक करने में कामयाब रहा। डीसीपी तुषार दोषी मामले की छानबीन कर रहे हैं। बता दें कि दस दिनों पहले ही नई मुंबई के एक होटल का कंप्यूटर डेटा हैकर कर 400 डॉलर की फिरौती मांगी थी।

Created On :   18 July 2018 3:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story