दक्षिण भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा 'फेनी' तूफान, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

दक्षिण भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा 'फेनी' तूफान, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
हाईलाइट
  • अगले 12 घंटो में हो सकती है बारिश
  • दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा भारत
  • मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दक्षिणी राज्यों की तरफ फेनी नाम का एक तूफान तेजी से बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने इस तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, तूफान के कारण 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तक हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

तटीय इलाकों के मछुवारों को 4 से 5 दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा है कि फेनी तूफान अभी श्रीलंका के त्रिंकोमली के 745 किलोमीटर पहले दक्षिण-पूर्व में है, और अगले 12 से 24 घंटें में उसके दक्षिण भारत के तटीय इलाकों तक पहुंचने की संभावना है।

 

 

 

Created On :   28 April 2019 6:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story