अकोला में लगातार 8 सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग की चपेट में झोपड़ियां

cylinder blasts in akola city of maharashtra, fire brigade and police alert
अकोला में लगातार 8 सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग की चपेट में झोपड़ियां
अकोला में लगातार 8 सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग की चपेट में झोपड़ियां

डिजिटल डेस्क, अकोला। अकोला के माता नगर में दोपहर 12  बजे के दौरान झोपड़ियों से सिलेंडर फट गया। आलम ये रहा कि रामदास पेठ परिसर में धुएं का गुब्बार दिखाई दे रहा था। आग लगने की जानकारी मिलते ही शहर के सभी पुलिस थाना निरीक्षक दमकल विभाग के वाहन तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के पश्चात दमकल वाहनों ने आग को नियंत्रित करने में सफलता पाई। इस अग्निकांड में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे शहर यातायात पुलिस निरीक्षक विलास पाटील ने पुलिस वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया।

 

 

रामदास पेठ पुलिस थाने से सटकर मनपा प्रशासन की ओर से माता नगर में घरकुल का निर्माण किया जा रहा था। जिससे प्रशासन ने वहां पर रहने वालों के घर खाली करवा के उन्हें सड़क के दूसरे किनारे झोपडियां बनाकर रहने की अनुमति दी थी। गुरूवार की सुबह अचानक इन झोपडिय़ों से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। वहां पर नागरिक कुछ समझ पाते इसके पूर्व ही सिलेंडर की फटने की आवाज तथा उसके चिथड़े हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद वहां पर तकरीबन 8 विस्फोट की आवाजें सुनाई दी।

घटना स्थल से सटकर रामदास पेठ पुलिस थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक शैलेष मस्के, पुलिस कर्मचारी जय मंडेवार, किशोर सोनोने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इस आग से वहां पर मौजूद लोगों को बाहर निकालते हुए अन्य घरेलू सिलेंडर बाहर निकालना आरंभ कर दिया।

 

 

आग लगने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक एम राकेश कलासागर, अपर पुलिस अधीक्षक विजयकांत सागर, शहर उपविभागीय अधिकारी उमेश माने पाटील शहर के सभी पुलिस निरीक्षक अपने कर्मचारियों तथा आरसीपी के प्लाटून के साथ पहुंचे। मनपा के दमकल विभाग के सभी वाहनों को तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचा गया। पुलिस ने उपाययोजना के तहत उक्त मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया। आखिरकार दो घंटे की मेहनत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली।



विद्यार्थियों की चीख पुकार से थराया परिसर

 

माता नगर की झोपडियों में सिलेंडर फटने के कारण दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित शालेय विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखकर वहां पर कार्यरत शिक्षिकाओं ने बच्चों को कक्षा से बाहर निकालने आरंभ करवा दिया। अचानक घटी इस घटना तथा सिलेंडर के विस्फोट की आवाज के कारण बच्चों ने रोना आरंभ कर दिया। बच्चों की इस चीख पुकार से वहां पर मौजूद लोगों का दिल थराया गया था।

 

 

अधिकारी पदाधिकारियों का जमघट

 

माता नगर की झोपडिय़ों में आग लगने की जानकारी मिलते ही जिलाधीश आस्तिक कुमार पांडे, एसडीएम संजय खडसे, मनपा आयुक्त जितेंद्र वाघ, विधायक गोवर्धन शर्मा, रणधीर सावरकर, महापौर विजय अग्रवाल, उपमहापौर वैशाली शेलके समेत अन्य पदाधिकारी ने घटना स्थल का जायजा लिया।

निवासियों का आक्रोश

 

इन झोपडियों में रहने वाले सभी मजदूरी कर अपना आजीविका चलाने वाले शामिल है। दुर्घटना के साथ घर के कर्ता पुरूष तथा महिला मजदूरी करने व बच्चे शाला गए हुए थे। जिससे उक्त परिसर में निवासियों की संख्या काफी कम थी। घरों को आग लगने की जानकारी मिलते ही निवासी तत्काल वहां पर पहुंचे अपने घरों की स्थिति को देखकर उनका आक्रोश देखा नहीं जा रहा था। यदि यह दुर्घटना रात के समय घटती काफी बड़े पैमाने पर जान को नुकसान हो सकता था।

Created On :   22 Feb 2018 9:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story