सूर्यमंदिर की झांकी में विराजमान होंगे दगडूशेठ गणपति, गडकरी करेंगे उद्घाटन

Dagdusheth Ganapathi will be sitting in the structure like Surya Mandir
सूर्यमंदिर की झांकी में विराजमान होंगे दगडूशेठ गणपति, गडकरी करेंगे उद्घाटन
सूर्यमंदिर की झांकी में विराजमान होंगे दगडूशेठ गणपति, गडकरी करेंगे उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, पुणे। दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और स्वर्णयुग तरूण मंडल की ओर से सूर्यमंदिर की झांकी तैयार कराई जा रही है। जहां ओडिशा का प्राचीन कोणार्क सूर्यमंदिर का हूबहू देखा जा सकेगा। गणेश चतुर्थी यानी 2 सितंबर की सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर शिर्डी कोकमठाण के जंगलीदास महाराज के हाथों गणेश मूर्ति की प्रतिष्ठापना की जाएगी। शाम को मंदिर झांकी का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी करेंगे। 

ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गणेश स्थापना से पहले सुबह साढ़े आठ बजे दगडूशेठ गणपति के मुख्य मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। फूलों से सजाए हुए 22 नाग रथ आकर्षण का खास केन्दर होंगे। यह समारोह साढ़े बारह बजे तक चलेगा। ट्रस्ट द्वारा गणेशोत्सव के नौ दिनों में कई धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि सूर्यमंदिर की झांकी भारत के प्राचीन वेद, पुराण तथा शास्त्रों पर आधारित है। मंदिर ऊंचा होने के साथ ही भव्य होगा। सूर्य की अलग-अलग अवस्थाओं के मनोहारी दर्शन हो सकेंगे। यहां कई स्तंभ होंगे। 

गणेशभक्तों का 50 करोड़ का बीमा

ट्रस्ट द्वारा गणेशभक्तों के लिए 50 करोड़ रूपए का बीमा कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर और झांकी परिसर में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रस्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी होगी। जिसमें 200 के करीब महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल होंगे।  

Created On :   30 Aug 2019 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story