दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2019 : आवारा भंवरे ... शुरू होते ही झूम उठे दर्शक, माॅडल्स ने रैम्प वॉक कर बिखेरे जलवे

Dainik Bhaskar 2019 award organized in the Nagpur city today
दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2019 : आवारा भंवरे ... शुरू होते ही झूम उठे दर्शक, माॅडल्स ने रैम्प वॉक कर बिखेरे जलवे
दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2019 : आवारा भंवरे ... शुरू होते ही झूम उठे दर्शक, माॅडल्स ने रैम्प वॉक कर बिखेरे जलवे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। "आवारा भंवरे जो होले होले गाए" गीत सुनकर पूरा हॉल तालियों की करतल ध्वनि से गूंज उठा। बॉलीवुड सिंगर हेमा सरदेसाई ने अपनी आवाज से दर्शकों को कायल कर दिया। दूसरी ओर प्रतिभागियों की आंखों में अवार्ड पाने की खुशी, चेहरे पर आत्मविश्वास और हाथ में ट्रॉफी को चूमते हुए महिलाओं का कहना था कि "वी आर द बेस्ट"। मौका था दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2019 का। पिछले 11 वर्ष से दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। यह अवार्ड बॉलीवुड सिंगर हेमा सरदेसाई और वुमन भास्कर क्लब की चेयरपर्सन नेहा अग्रवाल ने दिए। अवार्ड पाकर महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही माॅडल्स ने रैम्प वॉक कर जलवे बिखेरे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में योग नृत्य, शास्त्रीय नृत्य ने कार्यक्रम की रंगत बढ़ाई। 

गाने से व्यक्त किया मां के प्रति प्यार
भारतीय संस्कृति में तो नारी को ईश्वर के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया है। नारी को सृजन और मातृ शक्ति का प्रतीक माना गया है। मातृत्व की थीम पर योग नृत्य धनश्री लेकुरवाले एंड टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें मां के अलग अलग रूपों को दिखाया गया। क्या सीरत है क्या सूरत है, मां ममता की मूरत है, पांव छुए और काम हुए, मेरी मां एक मुहूर्त है। पूरे परिवार के दुख-सुख में मां एक अहम जरूरत है। सभी काम करती हंसते हुए, मेरी हर सांस पर उसकी हुकूमत है। सच कहते हैं मां हमको तेरी बहुत जरूरत है। धवल डांस कंपनी द्वारा नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। साथ ही कला निकेतन की छात्रा की शास्त्रीय नृत्य ने सुरमयी वातावरण का निर्माण किया। 

ब्यूटी पेजेंट अवार्ड विनर्स को किया ऑनर
वुमन अवार्ड में विभिन्न ब्यूटी पेजेंट्स में अवार्ड विनर्स को ऑनर किया गया। अवार्ड शो में उन्हे फिर एक बार अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। मॉडल्स का मेकअोवर बियू हेयर स्पा सैलून एकेडमी क्लीनिक की बॉबी बजाज द्वारा किया गया। करण कोठारी की ज्वेलरी ने मॉडल्स के सौंदर्य को बढ़ाया। वर्षा सिंह चंदेल ने मॉडल्स को कोरियोग्राफ किया। मॉडल आस्मा उपरे, डॉ. अंकिता दारव्हेकर, मधुमिता गुबरे, नीलिमा कपूरिया, सोनाली अरोड़ा, शशि तिवारी, डॉ. रीचा सुगंध, एडवोकेट ऋतुजा दुरगकर, माधुरी महाकालकर, नूपुर सूद ने डिजानइर ड्रेसेस और खूबसूरती ज्वेलरी पहनकर रैम्पवॉक किया। 

सोशल मीडिया पर छाई रही महिलाएं
सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड एक ओर अवार्ड पाकर महिलाएं हाथ में ट्राॅफी लिए सेल्फी ले रही थीं तो दूसरी ओर मॉडल्स सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थीं। बॉलीवुड सिंगर हेमा सरदेसाई के साथ सेल्फी खिंचाने के दर्शकों का हुजुम लगा रहा। 

दैनिक भास्कर को बोला थैंक्यू
इस अवार्ड में 9 कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जब पुरस्कार दिया गया, ते वे खुशी से उछल पड़ीं। इस दौरान विशेष कार्य करने वाले महिला मंडल को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्पेशल अवार्ड से दो महिलाओं को सम्मानित किया गया। अवार्ड पाने के बाद कोई खुशी से झूम रहा था तो कोई सेल्फी लेने में मशगूल था। 

ये हैं स्पॉन्सर
दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड-2019 के स्पॉन्सर पॉवर्ड बाय जीएच रायसोनी ग्रुप, ऑफिशियल ज्वेलरी पार्टनर करण कोठारी ज्वेलर्स, ऑफिशियल ब्यूटी पार्टनर ब्यू सैलून एंड स्पा, डिजाइनर शो पार्टनर आईएनआईएफडी, रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम, चैनल पार्टनर इन बीसीएन हैं।

फैशन शो में बिखेरे जलवे
आईएनआईएफडी द्वारा थीम बेस्ड फैशन शो में प्लोसिट परसोना, मनहूर कलेक्शन और द गार्डन ऑफ ग्लैमर पर मॉडल्स ने प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक कलेक्शन में मॉडल्स रैम्प पर पहुंचीं। रंग-बिरंगे परिधानों तथा ज्वेलरी से सजी माडलों ने सभी को मंत्र मुग्ध किया। फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग थीम पर अपनी ड्रेस का संकलन प्रस्तुत किया। फैशन को अलग आयाम देने के लिए बनी ड्रेस को पहनकर मॉडलों ने कैटवॉक किया। विद्यार्थियों ने क्रिएटिव डिजाइन भी प्रस्तुत किए। 

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर दैनिक भास्कर परिवार के मणिकांत सोनी, सतीश रांका, सुप्रियो दासगुप्ता, संजय देशमुख, सुनील हजारी, प्रभु शंकर, यशवंत सिंह चंदेल, राजीव कौशिक उपस्थित थे।  विशेष उपस्थिति : सीमा कोठारी, सर्वेश अग्रवाल, कविता कपूर, इमरान खान, विपिन सूद, गुरमीत सिद्धू, चेतना टांक, आभा पांडे, वर्षा ठाकरे, परिणीता फुके, शशि खामेले, सुरेश बजोरिया, स्मिता कोठारी, प्राची कोठारी, मीना जैन, डॉ. रिचा जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे। वोट ऑफ थैंक्स आनंद निर्बाण ने किया। मंच संचालन श्वेता शेलगांवकर ने किया था। 
 

Created On :   10 May 2019 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story