दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप कल से, बजेंगे ढोल, थिरकेंगे कदम , लोगों को बेसब्री से है इंतजार

Dainik Bhaskar Garba Workshop People are eagerly waiting
दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप कल से, बजेंगे ढोल, थिरकेंगे कदम , लोगों को बेसब्री से है इंतजार
दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप कल से, बजेंगे ढोल, थिरकेंगे कदम , लोगों को बेसब्री से है इंतजार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर गरबा वर्कशाप कल 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए नागपुरियंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं, प्राेफेशनल्स, युवा और कपल्स अपने फेवरेट बैचेज में प्रवेश को लेकर काफी उत्साहित हैं। रंग, सुर और ताल के इस उत्सव में इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रचनात्मक कोरियोग्राफी होगी। युवाओं के साथ-साथ प्राेफेशनल्स खासकर डाॅक्टर्स, सीए और इंजीनियर्स ने भी भारी उत्साह दिखाया है। हेल्थ के प्रति जागरूक रहते हुए सभी ने बैचेज में रजिस्ट्रेशन कराया है। ग्राउंड में लाइव म्यूजिक और गानों के साथ गरबा का आयोजन होगा। गरबा महोत्सव में शामिल होने हर उम्र वर्ग के लोगों में उत्साह है। रजिस्ट्रेशन के लिए पार्टिसिपेट्स की भीड़ लग रही है। दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में शामिल हर प्रतिभागी उत्साहित है। 18 सितंबर से गरबा की वर्कशॉप शुरू होगी।

खूब मचाएंगे धूम
दैनिक भास्कर गरबा शहर का बेस्ट गरबा है। मैं पिछले 7 वर्ष से गरबा में पार्टिसिपेट कर रहा हूं। गुजरात के प्रोफेशनल कोरियोग्राफर्स व एक्सपर्ट गरबा के बढ़िया स्टेप्स सिखाते हैं। मेरी वाइफ भी मेरे साथ पिछले 3 वर्ष से गरबा कर रही है। अब तो प्रैक्टिस का इंतजार है। उसके बाद लाइव गरबा जब ग्राउंड में होगा, तो धूम मचाएंगे। प्रैक्टिस से लेकर गरबा खेलने तक एक्सरसाइज हो जाती है। वैसे तो एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिलता है।  -श्रुति हरीश निमजे

साल भर करते हैं इंतजार
दैनिक भास्कर गरबा का इंतजार साल भर रहता है। मैं और मेरी पत्नी गरबा करते हैं। हम दोनो बिजनेस करते हैं। इसलिए सुबह का बैच लिया है। ताकि सुबह प्रैक्टिस कर दिन भर अपना काम कर सकें। गरबा में बहुत ही बढ़िया स्टेप्स सिखाए जाते हैं। हर बार नए स्टेप्स सीखकर बहुत अच्छा लगता है। नागपुरियंस के लिए दैनिक भास्कर बेस्ट गरबा है। यहां पर हर उम्र वर्ग के लोग शामिल होते हैं। प्रैक्टिस के दौरान बहुत मजा आता है। यहां आने वाले पार्टिसिपेट्स एक  परिवार जैसे हो जाते हैं।  -नेहा हितेश भागवानी

जबरदस्त उत्साहित हूं
गरबा के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस बार गरबा में पहला साल है। गरबा करने से मां की अाराधना करने का मौका मिलता है। दैनिक भास्कर का गरबा भव्य स्तर पर होता है। हर बार गरबा देखने आती थी। इस बार गरबा खेलने को लेकर बहुत ही उत्साह है। प्रैक्टिस के लिए शाम का टाइम लिया है। सुबह कॉलेज होता है। इसलिए कॉलेज खत्म करके सीधे गरबा की प्रैक्टिस करनी है। गरबा की प्रैक्टिस में वर्कआउट भी हो जाता है। जब ग्राउंड में पार्टिसपेट्स को गरबा खेलते हुए देखती थी, तो बहुत अच्छा लगता था। इस बार मेरा पहला अनुभव है।  -मिताली भारगरे

Created On :   17 Sep 2019 11:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story