महिलाओं की उड़ान, दैनिक भास्कर से मिलेगी नई पहचान

Dainik bhaskar give new identity to womens dream in maharashtra
महिलाओं की उड़ान, दैनिक भास्कर से मिलेगी नई पहचान
महिलाओं की उड़ान, दैनिक भास्कर से मिलेगी नई पहचान

डिजिटल डेस्क , नागपुर। कुछ नया व अनोखा करने की चाह रख उड़ान भरने वाली महिलाओं को समाज के सीमित दायरे में ही पहचाना जाता है। उनकी उपलब्धि सिर्फ हमारे घर, परिवार, रिश्तेदार तक ही सीमित रह जाती है। उसके बारे में समाज के लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने अनेक क्षेत्राें में नाम कमाया है, पर समाज में उनको पहचान नहीं मिल पाई है। वे सिर्फ कुछ जगहों तक ही अपने किए गए कार्य को बता पाई हैं। इस तरह का अनूठा कार्य करने  वाली महिलाओं को दैनिक भास्कर मंच प्रदान कर रहा है। ताकि उनके अंदर की छिपी प्रतिभाओं को समाज के लोगों तक पहंुचाया जा सके।  वुमन अवार्ड पावर्ड बाय रायसोनी ग्रुप, चैनल पार्टनर इन बीसीएन और रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम  है।

नॉमिनेशन कराएं
दैनिक भास्कर द्वारा वुमन अवार्ड-2018 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर की ही नहीं, बल्कि विदर्भ की महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा। यदि अाप इस पुरस्कार की हकदार बनना चाहती हैं, तो आगे आएं और अपना नॉमिनेशन वुमन अवार्ड के लिए कराएं। इसके लिए शिक्षा, खेल, सामाजिक, आउट स्टैंडिंग स्टूडेंट, आर्ट एंड कल्चर, उद्योजिका, स्मॉल बिजनेस आदि के लिए अवार्ड दिया जाएगा। इन सभी क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को नामांकित करने के साथ ही स्वयं अपना नाम भी भेज सकते हैं। प्राप्त अावेदन से हमारी ज्यूरी हर वर्ग से 5 महिलाओं को चुनेगी व वोटिंग द्वारा हर वर्ग की विजेता का चयन किया जाएगा। शहर की एक सर्वश्रेष्ठ महिला संगठन को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

नियम व शर्तें
परिचय पत्रिका- प्रमाण पत्र, फोटो, पेपर कवरेज के साथ सभी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी नामांकन हेतु आवश्यक है।
नामांकन- परिचय पत्रिका की फोटो काॅपी दें, जो दैनिक भास्कर में सुरक्षित रहेगी।
खेल क्षेत्र- नामांकन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेले गए िखलाड़ी ही पात्र होंगे।
समाज सेवा क्षेत्र- सामाजिक कार्य के नामांकन ही स्वीकार किए जाएंगे।
कला व संस्कृति क्षेत्र- राज्य व राष्ट्रीय स्तर के किसी कार्यक्रम में सहभाग व उस व्यक्तिगत शाखा में विशारद हो।
शिक्षा क्षेत्र- विशेष उपलब्धि के साथ ऑल राउंडर व्यक्ति व किसी भी तरह का उत्कृष्ट शिक्षिका पुरस्कार विजेता।
उद्योग क्षेत्र- उद्योजिका पुरस्कार के लिए उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व राज्य या राष्ट्रीय स्तर के उद्योजक सम्मेलन का प्रतिनिधित्व या सहभाग व पुरस्कार विजेता।
प्रतिनिधित्व- आउट स्टैडिंग स्टूडेंट, महिला, स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता या कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व किया हो। कॉलेज से अनुमतिपत्र लाना आवश्यक है।
महिला मंडल- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय महिला मंडल में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव।
लघु उद्योग- स्व रोजगार व लघु उद्योग की जानकारी व उपलब्धियाें का विस्तृत विवरण।
उपस्थिति- प्रत्येक क्षेत्र के निर्णायकों द्वारा चुने गए 5-5 नामांकित सदस्यों को अवार्ड कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य।

भाग लेने के लिए पात्रता
वुमन अवार्ड में भाग लेने वाली महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्राप्त होनी चाहिए। पूरे भारत वर्ष से कोई भी महिला भाग ले सकती है। साथ ही उनकी आयु 18 वर्ष  या उससे अधिक होनी चाहिए। जिस क्षेत्र के लिए महिलाओं द्वारा नामांकन किया जा रहा है, उससे संबंधित पूर्ण दस्तावेजों की फोटो कॉपी की फाइल बनाकर जमा करना आवश्यक है तथा दस्तावेजों से संबंधित निर्णय और सर्वाधिकार दैनिक भास्कर के पास सुरक्षित है।

यहांं संपर्क करें- अधिक जानकारी के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय विशम्भर भवन, 17 ए ग्रेट नाग रोड, नागपुर।
फोन नंबर- 0712-6642000, 9860394430
वेबसाइट- www.bhaskarhindi.com/empowered-women
 

Created On :   21 March 2018 9:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story