दैनिक भास्कर नागपुर की 16 वीं वर्षगांठ, उल्लेखनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

Dainik Bhaskar honored  persons who are doing remarkable work for the society
दैनिक भास्कर नागपुर की 16 वीं वर्षगांठ, उल्लेखनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
दैनिक भास्कर नागपुर की 16 वीं वर्षगांठ, उल्लेखनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
हाईलाइट
  • कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद
  • दैनिक भास्कर नागपुर की 16 वीं वर्षगांठ
  • समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर नागपुर संस्करण की 16 वीं वर्षगांठ पर समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया। सेंटर पॉइंट होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सत्कारमूर्तियों का शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने केक काटकर दैनिक भास्कर परिवार को 16वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने भोजपुरी गीत भी गुनगुनाए। समारोह में दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, प्रबंध संचालक कैलाश अग्रवाल, संचालक राकेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवा अग्रवाल, समूह संपादक प्रकाश दुबे, संपादक मणिकांत सोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शुभांगी रायलु ने किया। 



पुरस्कार पाकर छलके खुशी के आंसू 
एक तरफ अपने बच्चे के हाथ में पुरस्कार देखकर मां की आंखाें में खुशी के आंसू थे, तो दूसरे साहसी युवा उपायुक्त को देखने सभी की अांखे आतुर रहीं। खुद कम पढ़ी-लिखी होने के बाद समाज की महिलाओं को शिक्षित करने का काम करने वाली महिला को सभी ने अभिवादन किया। वहीं तीन चक्के से 160 चक्के तक के संघर्ष की कहानी सभी सुनना चाहते थे। यह माहौल होटल सेंटर प्वाईंट में देखने को मिला। ‘दैनिक भास्कर’ की सोलहवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में   ‘स्वरा मधुरा’ कार्यक्रम ने माहौल को संगीतमय बनाया। इस दौरान समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों का केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के हस्ते सम्मान किया गया। मंच पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इनका हुआ सम्मान
बी.एस. रेवंत नंबुरी, अमोल रामराव साकरकर, अंजनाबाई श्रीराम खुणे, सीताराम मडावी, प्रा. मोहन गुजरकर, मतीन भोसले आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही प्यारे खान और आईपीएस हर्ष पोद्दार को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही हॉकर रेवाराम जांभुलकर, दिगंबर सहकर, रामू गभने, दिगंबर वासनिक, पृथ्वीराज चौहान का भी सम्मान किया गया।

विजेताओं का चयन करने वाले निर्णायक
सुश्री चित्रा मुद्गल, डाॅ. चन्द्रशेखर मेश्राम, एड. अनिल किलोर, सुरेश शर्मा का भी सम्मान किया गया।   

इन्होंंने भी बढ़ाई शान
महापौर नंदा जिचकार, उप-महापौर दीपराज पार्डीकर, राज्यसभा सांसद डॉ. विकास महात्मे, पू‌र्व सांसद अविनाश पांडे, विलास मुत्तेमवार, दत्ता मेघे,  अजय संचेती, सर्वोच्च न्यायलय के पूर्व न्या. विकास सिरपुरकर, विधायक प्रकाश गजभिये, विकास कुंभारे, कृष्णा खोपड़े, सुधाकर देशमुख, परिणय फुके,  मनपा में सत्तापक्ष नेता व महाराष्ट्र राज्य लघु ‌उद्योग विकास महामंडल के अध्यक्ष संदीप जोशी, प्रतिपक्ष नेता तानाजी वनवे,  नगरसेविका आभा पांडे, चेतना टांक, प्रगति पाटील, रूपा राय, निशांत गांधी, जुल्फेकार भुट्टो, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चतुर्वेदी, डॉ. नितीन राऊत, दीनानाथ पडोले, रमेश बंग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे, मुजीद पठान, राकांपा अध्यक्ष अनिल अहिरकर, सुनील रायसोनी, नितीन खारा, रोहित बजाज आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

 

 

Created On :   10 Dec 2018 4:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story