दैनिक भास्कर ने मतदान करने चलाया अभियान, नाट्य मंचन से जनजागरण

Dainik Bhaskar launches campaign to aware the voters for voting
दैनिक भास्कर ने मतदान करने चलाया अभियान, नाट्य मंचन से जनजागरण
दैनिक भास्कर ने मतदान करने चलाया अभियान, नाट्य मंचन से जनजागरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान एक महत्वपूर्ण अधिकार है। पांच साल में एक बार मिलने वाले इस अवसर का उपयोग करना चाहिए। अपने वोट का महत्व जरूर समझें और साथ ही अपने आस-पास में रहने वाले लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। मतदान करना हमारा अधिकार है और कर्तव्य भी। ‘दैनिक भास्कर’ के ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ जागरूकता अभियान में हिस्लॉप माता मंदिर सेमिनरी हिल्स मानवसेवा नगर में पथनाट्य के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया गया। जागरूकता अभियान में बताया गया कि, सभी मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों की जानकारी का पूरा अधिकार है। कोई भी व्यक्ति प्रत्याशियों के चुनाव घोषणा-पत्र की जानकारी, उनका वित्तीय लेखा-जोखा और आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जान सकता है।

फैंसी ड्रेस ने किया ध्यानाकर्षण
जागरूकता अभियान के साथ क्षेत्रवासियों के मनोरंजन के लिए फैंसी ड्रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें किड्स और लेडीज ने भाग लिया। किड्स फैंसी ड्रेस में फर्स्ट पूनम मिश्रा, सेकंड निखिल आले, थर्ड आदित्य गुप्ता रहे। साथ ही लेडीज फैशन-शो में फर्स्ट श्वेता जाधव, सेकंड सबा खान और थर्ड ज्योति उपासे रहीं। पथनाट्य भाग्यश्री फिल्म एंड ड्रामा एकेडमी की संजीवनी चौधरी द्वारा लिखित है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय भोंसले, पापा बैरागी, रंगलाल प्रजापति, अभिजीत झा, राकेश बैरागी, शोभना पाटील का योगदान रहा।

प्रतिनिधि चुनने का अधिकार  
‘दैनिक भास्कर’ द्वारा ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ जागरूकता अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर मतदान के प्रति जागरूकता लायी जा रही है। ‘दैनिक भास्कर’ के इस इनिशियेटिव को एप्रीशियेट करती हूं। साथ ही सभी मतदाताओं से मेरा यही कहना है कि, प्रतिनिधि चुनने का अधिकार हमें दिया गया है, इसलिए मतदान कर अच्छा प्रतिनिधि चुनना है, जो हमारे शहर, देश का विकास करे।
- उज्मा फिरदौस, निर्णायक

मतदान करना बहुत जरूरी 
मतदान करना बहुत जरूरी है, अगर हमारे पास कोई अधिकार है, तो उसका उपयोग करना चाहिए। मतदान करने से अपनी मनपसंद सरकार चुन सकते हैं। मतदान करने के साथ दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
- सुमन मिश्रा, निर्णायक
 

Created On :   27 March 2019 9:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story