दैनिक भास्कर का महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम और वसंत उत्सव 9 फरवरी को

Dainik Bhaskars haldi kumkum and Basant utsav festival on 9 Dec
दैनिक भास्कर का महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम और वसंत उत्सव 9 फरवरी को
दैनिक भास्कर का महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम और वसंत उत्सव 9 फरवरी को

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पाठकों के बीच अपने नित-नए उपक्रमों के चलते खास लोकप्रिय दैनिक भास्कर द्वारा  हल्दी कुमकुम और वसंत  उत्सव के साथ ही विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन 9 फरवरी को किया जा रहा है। मकर संक्रांति से लेकर वसंत पंचमी तक चलने वाले हल्दी-कुमकुम उत्सव घरों, कॉलोनियों और सोसायटी में आयोजित किया जाता है, जिसमें महिलाएं एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर वाण देती हैं। 9 फरवरी शनिवार को दोपहर 1 बजे से अजंता हॉल मेडिकल चौक के पास यह प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 12 बजे रखा गया है।

पीले रंग का ड्रेस कोड
कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं के लिए पीले रंग का ड्रेस कोड रखा गया है। सलाहकार समिति में कमला गाेयल और सुमेधा चौधरी शामिल हैं। विशेष सहयोग वुमनिया लेडीज क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान हल्दी कुमकुम जोड़ी प्रतियोगिता के साथ ही फैशन शो में मदर-डॉटर और थ्री जनरेशन थीम रखी गई है। सभी उपस्थित महिलाओं को हल्दी कुमकुम एवं आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए सर्टिफिकेट एवं आकर्षक रिटर्न गिफ्ट भी है। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 

सहयोगी महिला मंडल
माधवी सखी मंच, आस्था महिला मंडल, लोहाना महिला मंडल, गुुजराती समाज महिला मंडल, श्री विसा लाड महिला मंडल, अखिल भारतीय चौरसिया समाज, तेजस्विनी महिला मंच, उन्नति महिला मंडल, नागपुर सेवा समिति, साकार फाउंडेशन, वुमनिया लेडीज क्लब, मनस्वी फाउंडेशन, महिला सेवा मंडल, श्री दिंगबर जैन महा समिति महिला मंच, राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच, मारवाड़ी महिला समिति, खंडेलवाल महिला मंडल, अखिल भारतीय भामटी महिला मंडल, श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल, हथेली अग्रवाल महिला संगठन, श्री अग्रसेन महिला मंडल सुरभि, ऑरेजं सिटी गुजराती महिला मंडल।

Created On :   25 Jan 2019 8:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story