चित्रकूट: डकैतों ने तीन को गोली मारी, पेड़ में बांधकर जिंदा जलाया

Dacoits Killed Three People, Tied Them In Trees And Burnt Alive
चित्रकूट: डकैतों ने तीन को गोली मारी, पेड़ में बांधकर जिंदा जलाया
चित्रकूट: डकैतों ने तीन को गोली मारी, पेड़ में बांधकर जिंदा जलाया
हाईलाइट
  • डाकू ललित पटेल गिरोह ने मध्य प्रदेश के तीन लोगों को गोली मारी और फिर पेड़ से बांध कर जिंदा जला दिया।
  • पहले गोली मारी गयी और जिंदा रहने पर बांस के पेड़ से बांध कर फूंक दिया गया था।
  • शवों की पहचान के लिए कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया गया।

डिजिटल डेस्क,चित्रकूट. यूपी के चित्रकूट के भरत कूप चौकी क्षेत्र में जंगल के बीच डाकू ललित पटेल गिरोह ने मध्य प्रदेश के तीन लोगों को गोली मारी और फिर पेड़ से बांध कर जिंदा जला दिया। उसको शक था कि ये तीनों उसके विरोधी डाकू गोप्पा के मददगार हैं। इन तीनों का 2-3 दिन के अंदर अलग-अलग स्थानों से अपहरण किया गया था।

दोनों प्रदेशों की पुलिस को सोमवार को ही इसकी जानकारी हो गई थी लेकिन वो एक-दूसरे पर टालती रहीं। मंगलवार सुबह कमिश्नर अजय शुक्ला, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसपी चित्रकूट प्रताप गोपेन्द्र और एसपी बांदा रमापति मिश्र ने पुलिस बल के साथ कोल्हुआ के जंगल में प्रवेश किया। करीब 22 किमी अंदर तीन कंकाल मिले।
उन्हें पहले गोली मारी गयी और जिंदा रहने पर बांस के पेड़ से बांध कर फूंक दिया गया था। शवों की पहचान के लिए कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, तीनों कंकालों से फारेसिंक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए।

 

Created On :   5 July 2017 3:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story