भारत के 5 बड़े डैम, जिसके आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए बारिश खतरे की घंटी

Dams of India that affect many people who live there
भारत के 5 बड़े डैम, जिसके आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए बारिश खतरे की घंटी
भारत के 5 बड़े डैम, जिसके आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए बारिश खतरे की घंटी
हाईलाइट
  • गर्मी के समय ये डेम आसपास के बड़े इलाके में पानी की सप्लाई में अहम रोल निभाते हैं।
  • ज्यादा मात्रा में पानी डिस्चार्ज करने पर आसपास के कई गांव फौरन खाली करवा लिए जाते हैं।
  • डैम में पानी की मात्रा ज्यादा होने पर पानी डिस्चार्ज कर दिया जाता है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत में तकरीबन 190 बड़ी नदियां हैं। विकास के नाम पर गंगा, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र जैसी दर्जनों नदियों पर सरकार ने डैम बनाए हैं। गर्मी के समय ये डैम आसपास के बड़े इलाके में पानी की सप्लाई में अहम रोल निभाते हैं। नदियों पर बने इन डैम को बारिश के पानी से भरा जाता है। डैम को भरने के लिए बहुत सारे पानी की जरूरत होती है, इसलिए राज्य सरकारें हर साल अच्छी बारिश होने की उम्मीद करती हैं। ये बारिश डैम के किनारे रहने वाले हजारों-लाखों लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाती है। दरअसल, डैम में कितना पानी भरा जाएगा, यह पहले से ही तय कर लिया जाता है। उस स्तर से ज्यादा होने पर पानी डिस्चार्ज कर दिया जाता है। डैम से डिस्चार्ज पानी की मात्रा ज्यादा होने पर ये पानी डैम के किनारे बसे दर्जनों गांवों में तक चला जाता है, जिससे वहां रहने वाले लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो जाता है और उन्हें फौरन अपना घर खाली करके सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ता है। आइए जानते हैं देश के ऐसे ही 5 बड़े डैम के बारे में।

Created On :   21 Aug 2018 5:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story