रैंप पर उतरीं 'दंगल गर्ल', वॉक के साथ किया डांस

dance with the walk,Dangal Girl on the ramp
रैंप पर उतरीं 'दंगल गर्ल', वॉक के साथ किया डांस
रैंप पर उतरीं 'दंगल गर्ल', वॉक के साथ किया डांस

डिजिटल डेस्क,मुंबई। दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा काफी लंबे वक्त बाद रैंप पर दिखाई दीं। सान्या ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2017 (एलएफडब्ल्यू) के पहले दिन रैंप पर वॉक जलवे बिखरे। सान्या ने रैंप पर "द मेराकी प्रजेक्ट" के लिए वॉक किया।उन्होंने ब्लैक-ग्रे कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं। आपको बता दें सान्या ने पहली बार रैंप वॉक किया और बावजूद इसके वो काफी कॉन्फिडेंट दिख रहीं थी।उनके कॉन्फिडेंस का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने रैंप वॉक के साथ डांस भी किया। 

रैंप वॉक को लेकर सान्या ने बताया कि "वो इसे लेकर बहुत उत्साहित थी और उन्होंने इसे इन्जॉय भी किया। आपको बता दें कि सान्या को आमिर खान की फिल्म दंगल से पॉपुलैरिटी मिली। इस फिल्म के लिए सान्या की खूब तारीफ हुई थी।

सान्या को  दंगल के बाद कई ऑफर मिले लेकिन उन्होंने जल्दबाजी नहीं दिखाई। हाल ही में उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां साइन की है। मनमर्जियां की शूटिंग दिसंबर से नार्थ इंडिया में की जाएगी।
 

Created On :   17 Aug 2017 4:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story