दंगल गर्ल्स का दिखा सेक्सी अवतार, मिलकर लगाए ठुमके तो VIDEO हुआ VIRAL

दंगल गर्ल्स का दिखा सेक्सी अवतार, मिलकर लगाए ठुमके तो VIDEO हुआ VIRAL

डिजिटल डेस्क,मुम्बई। दंगल गर्ल्स के नाम से मशहूर सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हों भी क्यों न बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पहचन रखने वाले आमिर खान के साथ उन्होनें अपने बॉलीवुड करियर की धमाकेदार शुरुआत की है। ये भी कहना गलत नहीं होगा कि वो अपने टैलेंट के दम सबको पटखनी दे रही हैं। फिलहाल ये दोनों एक खास वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में सान्या मल्होत्रा और फातिमा ने ड्यूट डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया था जोकि देखते ही देखते वायरल हो रहा है।

फिर दिखी शानदार केमेस्ट्री

वैसे दंगल फिल्म की अगर बात करें तो ये दोनों फोगाट सिस्टर्स के रोल में साथ नजर आई थीं। उनकी केमेस्ट्री और दोनों के रोल को काफी पसंद किया गया था लेकिन आपको बता दें कि उनके ये केमेस्ट्री ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी खूब जमती है। अक्सर दोनों साथ ही घुमती और मस्ती करती नजर आती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर छाया ये डांस वीडियो उनकी दोस्ती का पक्का सूबत साबित हो रहा है। इस वीडियो में दोनो हीं अदाकार अपने सेक्सी डांस मूव्स दिखा रही हैं। 
 

कोई दे रही "बधाई" तो कोई "ठगेगी हिन्दोस्तान"

अपनी एक्टिंग से लोहा मनवा चुकी दोनों ही एक्ट्रेस आजकल काम में खूब व्यस्त हैं। एक तरफ फातिमा सना शेख फिर से "ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान" में आमिर के साथस्क्रीन शेयर करेंगी तो वहीं दूसरी और सान्या मल्होत्रा जल्द आयुष्मान खुराना के अपॉजिट ‘बधाई हो’ में नजर आएंगी। 

 

फातिमा हो चुकी हैं ट्रोल्स का शिकार

इस डांस वीडियो में अपने सेक्सी मूव्स से सबको चौंकाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख कभी साड़ी तो कभी अपने बिकनी फोटोज के चलते कई बार ट्रोलर्स का शिकार हो चुकी हैं। इसके बावजूद हर बार सना ने ट्रोलर्स को मुंह तोड जवाब दिया है।

Created On :   3 Dec 2017 6:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story