बेटी लापता, पिता 9 माह से काट रहा पुलिस के चक्कर
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:20 AM GMT
बेटी लापता, पिता 9 माह से काट रहा पुलिस के चक्कर
डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। बेटी कहाँ चली गई, अभी तो वह बच्ची है, किस हाल में होगी, उसके साथ कुछ दुर्घटना न हो जाए। यह सारी चिंताओं को लेकर एक पिता 9 माह से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। परिवार परेशान है। बच्ची जिसके साथ हैं, उसके फोन नंबर भी बच्ची के परिजनों के पास हैं परंतु हमारे पुलिस प्रशासन को इतना टाइम नही की उस नंबर को ट्रेस कर के बच्ची का पता लगा सकें।
मामला है सिंहपुर चौकी अंतर्गत पीपरपनी ग्राम में लगभग 9 माह पहले एक नाबालिक बच्ची को एक लड़का बहला फुसला कर ले ग़या। जिसके बाद परिवारजनों पर जैंसे गाज गिर गई। दो भाइयों में एक ही बहन जो कि सबकी चहेती थी। उसे ढूंढने सारा परिवार आज तक थाना एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के पास जाकर बच्ची को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं।
Created On :   5 July 2017 2:26 PM GMT
Next Story