दाऊद इब्राहिम की गैंग के लोग भाजपा के सदस्य - मलिक 

Dawood Ibrahims gang members included in BJP  - Malik
दाऊद इब्राहिम की गैंग के लोग भाजपा के सदस्य - मलिक 
दाऊद इब्राहिम की गैंग के लोग भाजपा के सदस्य - मलिक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन व आतंकी दाऊद इब्राहिम के गैंग के लोग भाजपा के सदस्य हैं। भाजपा के उत्तर प्रदेश के गोंडा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुंबई के जेजे हत्याकांड के आरोपी थे। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार के कार्यकाल के समय बृजभूषण पर टाडा कानून के तहत कार्रवाई हुई थी। सोमवार को यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत में मलिक ने कहा कि बृजभूषण अकेले नहीं हैं बल्कि भाजपा में दाऊद की टोली के कई लोग हैं। दाऊद के गैंग के लोग भाजपा में हैं। भाजपा के आईटी सेल से जुड़े लोगों की भी गिरफ्तारी हो रही है। इसलिए इसका जवाब भाजपा को ही देना पड़ेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष पवार के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर आलोचना करने वाले लोगों को पहले अपनी स्थिति समझ लेनी चाहिए। 

महागठबंधन में मनसे शामिल नहीं 

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस अपने महागठंधन में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को शामिल नहीं करेगी। मलिक ने कहा कि मनसे को शामिल नहीं करने का फैसला महागठंधन का है। महागठंधन के कुछ सहयोगी दल चाहते थे कि मनसे को हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। इसलिए यह फैसला किया गया है। मलिक ने कहा कि लोकसभा में भी मनसे हमारे साथ नहीं थी। केवल मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया था।

महागठबंधन का होगा संयुक्त घोषणा पत्र 

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के महागठबंधन की तरफ से विधानसभा चुनाव के लिए संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। मलिक ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपना अगल घोषणापत्र तैयार किया था लेकिन कांग्रेस और सहयोगी दलों ने संयुक्त घोषणापत्र जारी करने आग्रह किया है। इसलिए अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपना अलग से घोषणापत्र जारी नहीं करेगी। 
 

Created On :   23 Sep 2019 3:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story