DC vs MI : बुमराह-चहर की घातक गेंदबाजी, मुंबई ने दिल्ली को 40 रन से हराया

DC vs MI live score live update live commentary
DC vs MI : बुमराह-चहर की घातक गेंदबाजी, मुंबई ने दिल्ली को 40 रन से हराया
DC vs MI : बुमराह-चहर की घातक गेंदबाजी, मुंबई ने दिल्ली को 40 रन से हराया
हाईलाइट
  • दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL-12 का 34वां मैच खेला गया।
  • दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
  • यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए IPL-12 के 34वें मैच में मुंबई ने दिल्ली को 40 रन से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने आतिशी पारी खेलते हुए 15 गेंदों पर 32 रन बनाए। 169 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 128 रन ही बना सकी। मुबंई की तरफ से जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर ने घातक गेंदबाजी की।

राहुल चहर की फिरकी में उलझा दिल्ली
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। दिल्ली को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। वह 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। धवन के आउट होने के बाद दिल्ली ने 27 रन के अंदर 4 विकेट खो दिए। शॉ 20 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं कॉलिन मुनरो (3), कप्तान श्रेयस अय्यर (3) और ऋषभ पंत (7) दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इसके बाद अक्षर पटेल और क्रिस मॉरिस ने दिल्ली की पारी संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। हालांकि मुंबई की घातक गेंदबाजी के आगे यह दोनों भी कुछ खास नहीं कर सके और 107 के कुल स्कोर पर मॉरिस (11) अपना विकेट गंवा बैठे। दिल्ली की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से राहुल चहर ने 3 विकेट लिए। वहीं बुमराह को दो विकेट मिले। इसके अलावा हार्दिक पंड्या, लासिथ मलिंगा और क्रुनाल पंड्या को 1-1 विकेट मिला।

हार्दिक पंड्या की आतिशी पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम को कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 57 रन की पार्टनरशिप की। रोहित के रूप में मुंबई का पहला विकेट गिरा। वह 22 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे बेन कटिंग कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन बनाकर आउट हो गए। डीकॉक के रूप में मुंबई को तीसरा झटका लगा। उन्होंने 27 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद सुर्यकुमार यादव और क्रुनाल पंड्या ने उपयोगी पारी खेलते हुए मुंबई के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। सुर्यकुमार 26 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। इसके बाद हार्दिक ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बारिश कर दी। हार्दिक ने आउट होने से पहले 15 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। वहीं क्रुनाल पंड्या 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। 

इस मैच के लिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में दो बदलाव किए थे। इशान किशन और जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह बेन कटिंग और जयंत यादव को टीम में शामिल किया गया था। वहीं दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

दिल्ली कैपिटल्स - श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, बेन कटिंग, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह

Created On :   18 April 2019 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story