खेत में मिला तेंदुए का पंजा कटा शव, अंशविश्वास का शिकार हो रहे वन्यप्राणी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
खेत में मिला तेंदुए का पंजा कटा शव, अंशविश्वास का शिकार हो रहे वन्यप्राणी

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। अंध विश्वास और तंत्रमंत्र के चलते वन्यप्राणियों के शिकार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मप्र के बालाघाट जिले में एक किसान के खेत में पंजा कटे तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

करंट लगाकर किया शिकार
जानकारी के मुताबिक कटंगी तहसील के कटंगी-तिरोड़ी सर्किल के बालडोंगरी में एक किसान के खेत में तेंदुए का शव बरामद हुआ है, जिसका दाहिना पंजा नहीं था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेंदुए को शायद करंट लगाया गया है या फिर किसी ने उसका शिकार किया है।

दो से तीन दिन पुराना है शव
तेंदुए का शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। मुख्य संरक्षक देवा प्रसाद एवं उप मंडल अधिकारी एलके वासनिक ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि इससे पहले भी पंजा कटा तेंदुए के शव मिल चुके हैं, लेकिन विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।

पेंच से लगा हुआ स्थान
बताया जाता है, जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला है  वह स्थान सिवनी पेंच वन परिक्षेत्र से लगा हुआ है। वन्यप्राणियों की आवाजाही बनी रहती है। बीते दिनों कुछ स्थानों पर तंत्र-मंत्र अंधविश्वास के कारण वन्य प्राणियों की शिकार की घटना सामने आई थी। चर्चाएं हैं कि जल्द पैसा कमाने और अमीर बनने के लिए लोग तंत्र मंत्र का सहारा ले रहे हैं और वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। तेंदुए का शव मिलने और पंजा कटे होने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवत: तेंदुए का शिकार तंत्र मंत्र और अंधविश्वास के चलते शिकार किया गया है।

मामले की होगी जांच
इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद जो भी बिंदु सामने आएंगे, उसके मुताबिक दोषी पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

Created On :   13 Dec 2018 4:52 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story