सूखी पेंच नदी में मिला मृत तेंदुआ

Dead leopard found near pench river nagpur
 सूखी पेंच नदी में मिला मृत तेंदुआ
 सूखी पेंच नदी में मिला मृत तेंदुआ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पेंच टाइगर रिजर्व के पूर्वी रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 546 में सूखी पेंच नदी में मृत तेंदुआ मिला है। वन विभाग के दक्षिण फुलझरी बीट के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान गुरुवार शाम तेंदुआ का शव देखा। कर्मचारियों की सूचना पर फॉरेस्ट रेंज अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई में जुट गए। वन अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण टेरटरी को लेकर आपसी संघर्ष का नजर आ रहा है। शव के सिर और गर्दन पर चोट व घाव के निशान मिले हैं।

तेंदुए के अंग हैं सही सलामत
मृत तेंदुए के अन्य अंग जैसे दांत, जबड़े व गुलमुच्छा सही सलामत पाए गए हैं। शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। वन कर्मचारियों ने एनटीसीए के गाइड लाइन के अनुसार घटनास्थल के आसपास पांच सौ मीटर के रेडियस में सर्च ऑपरेशन कर जांच किया। जांच में बाघ और तेंदुए के पैर के निशान मिले हैं। शाम हो जाने के कारण शव का तत्काल पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आएगी। उल्लेखनीय है कि फारेस्ट रेंज में वन्यजीवों के बीच संघर्ष आम बात है। वन्यजीव कई बार आपस में इस तरह भीड़ जाते हैं कि मौत तक हो जाती है। गर्मी के दिनों में इस तरह की घटनाएं और बढ़ जाती है। इस घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

सर्वाधिक होते हैं बाघ और तेंदुए के हमले
उल्लेखनीय है कि  फारेस्ट रेंज के आसपास सबसे अधिक हमले बाघ और तेंदुए के ही होते हैं। कई बार लोग इनके हमले में जान गंवा बैठते हैं।  पिछले वर्ष महाराष्ट्र में बाघ के हमलों में मानव मौत के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए थे। पूर्वी विदर्भ में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, डिस्ट्रिक्ट रोड व गांवाें के सड़क के कारण संरक्षित क्षेत्राें के बाहर ऐसे 517 छोटे-छोटे पैच बन गए हैं, जहां बाघों का निवास है। इन क्षेत्रों मे तेंदुए भी सर्वाधिक हैं।

Created On :   17 May 2019 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story