डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा, 3 साल में 164 की मृत्यु

Death rates due to dengue is increasing, 164 died in three years
डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा, 3 साल में 164 की मृत्यु
डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा, 3 साल में 164 की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कीट रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नागपुर में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की बात करें तो पिछले 3 वर्ष में मलेरिया से 59 और डेंगू से 164 लोगों की मौत हो गई। वहीं नागपुर शहर में वर्ष 2014 से 2019 तक पांच वर्ष में मलेरिया से शून्य, डेंगू 7 और स्क्रब टायफस से 4 लोगों की मौत हुई है। कीटजन्य अन्य बीमारियां जैसे जापानीज एसाफायलेरिया, चंडिपुरा, चिकनगुनिया, हाथीपांव से एक भी मृत्यु नहीं होने का कीटजन्य रोग नियंत्रण विभाग का दावा है।

कूलर से सबसे अधिक खतरा
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि कीटजन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या साल-दर-साल कम हो रही है। विभाग का दावा है कि कीटजन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए की गई जनजागृति और नागरिकों के सहयोग का यह परिणाम है। 25 अप्रैल से जनजागरण सप्ताह शुरू किया गया है। इस दौरान कूलर में एक सप्ताह से अधिक दिन पानी जमा रहने पर डेंगू के लार्वा पनपने का खतरा बना रहता है। इसे नियंत्रित करने के लिए सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने, जमा पानी में मदर सोलूशन का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। इसी के साथ बुखार आने पर मरीजाें के रक्त नमूने लेकर इसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। रक्त परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे औषधोपचार दिया जाएगा।

2016 में जापानी एसाफायलेरिया की दस्तक
जेई यानी जपानी एसाफायलेरिया ने वर्ष 2016 में शहर में दस्तक दी। वर्ष 2016, 2017 और 2018 में इस बीमारी का एक-एक मरीज पाया गया। पांच वर्ष में चिकनगुनिया का एक भी मरीज सरकारी रिकार्ड में दर्ज नहीं है।

आंकड़ों पर नजर

मलेरिया    पॉजिटिव मरीज    गंभीर    कुल 
वर्ष 2014      35      13          48
वर्ष 2015       43        3          46
वर्ष 2016       21        3         24
वर्ष 2017       10        4         14
वर्ष 2018           5      --             5
वर्ष 2019            --      --             --

डेंगू          पॉजिटिव मृत्यु
वर्ष 2014     601    4
वर्ष 2015    230    2
वर्ष 2016    195    1
वर्ष 2017    199    --
वर्ष 2018    595    --
वर्ष 2019    003    --

हाथीपांव       रक्त जांच    पॉजिटिव
वर्ष 2014       84445    89 
वर्ष 2015       87720    80
वर्ष 2016       84222    71
वर्ष 2017       82481    85
वर्ष 2018       79096    71
वर्ष 2019       19528    19
 

स्क्रब टायफस    पॉजिटिव मरीज    मृत्यु
वर्ष 2018                61                 4
वर्ष 2019                10                   --
 

Created On :   27 April 2019 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story