MP में कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर, 3 की मौत

Debt family drank poison in cold drink, 3 member died, 2 serious
MP में कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर, 3 की मौत
MP में कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर, 3 की मौत

डिजिटल डेस्क, रीवा। कर्ज से परेशान परिवार ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। जिससे परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना गढ़ थाने के घूमा कटरा गांव की है। 

जानकारी के अनुसार, अशोक प्रजापति निवासी घूमा कटरा शुक्रवार रात को घर पर कोल्ड ड्रिंक  लेकर गया था। जिसमें उसने जहर मिला दिया। वह कोल्ड ड्रिंक  उसने अपनी पत्नी सुनीता प्रजापति, बेटों अनिल व सुनील और बेटी अनिता को पीलाई। वही खुद भी पी गया। जहर पीते ही सबकी हालत खराब होने लगी। 

तीन लोगों ने दम तोड़ा
जहर पीने के बाद अशोक प्रजापति की घर पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में चार लोगों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पत्नी सुनीता प्रजापति की गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। जबकि पुत्र अनिल ने संजय गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अशोक प्रजापति का एक पुत्र और पुत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 
 
कर्ज से थे परेशान
मृतक अशोक के पिता ने आरोप लगया है कि, उन्होंने और उनके बेटे ने कटरा के विजय गुप्ता से तीन साल पहले ईंट भट्ठा लगाने के लिए 80 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसे वह चुका नहीं पाए। कर्ज को लेकर गुप्ता उनके बेटे को धमकियां दे रहा था। शुक्रवार की शाम भी वह घर पर रुपए वसूली करने आया था। जिससे परेशान होकर मेरे बेटे ने इतना आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Created On :   25 May 2019 8:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story