राज्य शिक्षा मंडल का फैसला , अब गणित विषय में भी होगा 20 अंकों का प्रैक्टिकल

Decision of state education board, Now the matter of mathematics will also be 20 points Practical
राज्य शिक्षा मंडल का फैसला , अब गणित विषय में भी होगा 20 अंकों का प्रैक्टिकल
राज्य शिक्षा मंडल का फैसला , अब गणित विषय में भी होगा 20 अंकों का प्रैक्टिकल

डिजिटल डेस्क,नागपुर। अब गणित विषय में भी 20 अंकों का प्रैक्टिकल होगा। राज्य शिक्षा मंडल ने इस बारे में निर्णय लिया है। अपने इस फैसले के तहत अब से 9वीं और 10वीं कक्षा में गणित और ज्योमेट्री के लिए 20 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इससे छात्रों को कहीं न कहीं थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

गौरतलब है कि गणित विषय को लेकर स्टूडेट्स में हमेशा से ही डर बना रहता है। इसी को देखते हुए राज्य शिक्षा मंडल ने ये फैसला लिया है। गणित के प्रारूप में होने जा रहे इस बदलाव के लिए स्कूलों को लैब की व्यवस्था करनी होगी। गणित का खौफ ऐसा होता है कि आगे की 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स गणित की जगह बायोलॉजी को चुनते हैं। इस फैसले से छात्र का डर कुछ कम होगा क्योंकि जिन विषयों में प्रैक्टिकल के अंक जुड़ते हैं, उनमें ही अधिकांश विद्यार्थी बेहतर स्कोर करते हैं। 

बीते कुछ समय में राज्य शिक्षा मंडल ने प्रारूप में कुछ बदलाव किए हैं। गणित में प्रैक्टिकल के अंक जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसी तरह अब अंग्रेजी, मराठी, हिंदी जैसे विविध भाषा विषयों में इंटरनल मार्क्स नहीं दिए जाएंगे। बोर्ड ने विज्ञान से जुड़े विषयों के लिए प्रैक्टिकल अंक कायम रखे हैं। इस बार इसमें गणित विषय को भी शामिल किया गया है। नए पैटर्न के मुताबिक गणित और जियोमेट्री के लिए 40-40 अंकों के दो पेपर होंगे, जिसमें से प्रत्येक में 10-10 अंकों का प्रैक्टिकल भी शामिल रहेगा। प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल में ही होगी।
 

Created On :   31 July 2017 2:25 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story