छपाक का फर्स्ट लुक जारी, रोंगटे खड़े कर देगा दीपिका का लुक

Deepika padukone upcoming movie chhapaak poster first look out now
छपाक का फर्स्ट लुक जारी, रोंगटे खड़े कर देगा दीपिका का लुक
छपाक का फर्स्ट लुक जारी, रोंगटे खड़े कर देगा दीपिका का लुक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सिंह जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आएंगी। यह फिल्म एसिड सर्वाइवर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का  फर्स्ट लुक सामने आ गया है। दीपिका का लुक रोंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म में दीपिका एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया। ये फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीड़ित महिला पर आधारित है। 

फिल्म में दीपिका मालती नामक महिला की किरदार निभा रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियो और मृग फिल्म इस फिल्म को मिलकर बना रहे हैं। दीपिका खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। प्रोड्यूसर के रूप में दीपिका की यह पहली फिल्म है। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग सोमवार से शुरू होने जा रही है। 

फिल्म को लेकर दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल से जुड़ी सभी दस्तावेजों और खबरों को विस्तार से पढ़ा। उन्होंने लक्ष्मी से भी व्यक्तिगत तौर पर बात की। कई चीजे लक्ष्मी अग्रवाल ने उन्हें बताई, जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है। फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार ने उन्हें 8 से 10 डीवीडी और पेन ड्राइव दिए हैं। जिनमें 10 एसिड सवाईवर के इंटरव्यू हैं। 

कौन है लक्ष्मी अग्रवाल ?

लक्ष्मी अग्रवाल पर 2005 में एक शख्सस ने तेजाब फेंका था। लक्ष्मी पर हमला इसलिए हुआ था क्योंकि उन्होंने उस शख्स का शादी करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। तेजाब से लक्ष्मी का चेहरा पूरा खराब हो गया। इस हमले के बाद लक्ष्मी ने हार नहीं मानी और कानूनी जंग लड़ी। लक्ष्मी के लंबी लड़ाई के बाद दुकानों में एसिड और कैमिकल की बिक्री को लेकर भारत में सख्त कानून बना। 

Created On :   25 March 2019 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story