दीपिका की अफेयर की खबरें सुन परेशान हो जाते थे प्रकाश पादुकोण

दीपिका की अफेयर की खबरें सुन परेशान हो जाते थे प्रकाश पादुकोण

डिजिटल डेस्क । बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण जल्द ही एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने जा रहीं हैं। दोनों स्टार्स लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें 14 और 15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी। खबरें हैं कि ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ 30 ही मेहमानों को बुलाया जाएगा। शादी की बात आती है तो आम और खास सभी लड़कियों का और उनके घरवालों का दिल भर आता है। कुछ ऐसा ही दीपिका के साथ भी हो रहा है। दीपिका अपने पापा प्रकाश पादुकोण के बहुत करीब हैं। हर पिता की तरह दीपिका के पापा बेटी की विदाई से परेशान होंगे, लेकिन आप एक बात नहीं जानते हैं कि प्रकाश पादुकोण दीपिका के अफेयर्स की खबरे पढ़कर ज्यादा परेशान हुआ करते थे। उन्हें हमेशा से ही बेटी को लेकर होने वाली फिल्मी गॉसिप परेशान करती रही हैं।

 

एक इंटरव्यू में दीपिका के पापा ने कहा, "शुरू में जब न्यूजपेपर में दीपिका के लिंकअप की खबरें पढ़ता था तो वो बहुत परेशान करती थी। वास्तव में बहुत ही मुश्किल होती थी,  लेकिन अब हम इसके आदी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ खबरें सही होती हैं, लेकिन कुछ एकदम गलत होती हैं। मगर ये तो लाइफ का हिस्सा हैं, जिंदगी में हमेशा केवल अच्छी चीजें नहीं होती हैं। इसे स्वीकार करना पड़ता है।" 

 

बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी के वेन्यू पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। दोनों की शादी इटली के आलीशान विला डेल बालडियानेलो में हो सकती है. दूसरी और ये भी चर्चा है कि ये शादी मुंबई में होगी। जिसकी वजह है कि उनके परिवार के कई सदस्यों के लिए इटली की यात्रा करना मुश्किल हो रहा था। चर्चा है कि मुंबई रिसेप्शन से पहले रणवीर-दीपिका 21 नवंबर को बेंगलुरु में भी रिसेप्शन पार्टी देंगे। बेंगलुरु के "द लीला पैलेस होटल" में रिसेप्शन होगा। इसके लिए होटल का बॉलरूम बुक कर लिया गया है। पार्टी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। दूसरी तरफ, 1 दिसंबर को मुंबई में फिल्म जगत के सितारों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी होगी। वहीं अगले दिन 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन वेडिंग होगी। शादी के बाद 15 नवंबर को पार्टी का आयोजन होगा। जिसमें रणवीर-दीपिका के करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे।

Created On :   28 Oct 2018 8:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story