दीपवीर की शादी से आई तीसरी तस्वीर, ससुराल वालों के साथ नजर आई बहूरानी दीपिका 

दीपवीर की शादी से आई तीसरी तस्वीर, ससुराल वालों के साथ नजर आई बहूरानी दीपिका 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी कर ली है। कपल की शादी पूरी दो दिन तक चली। जिसमें एक बार कोंकणी रिवाज और अगले दिन सिंधी रिवाज से शादी की रस्में निभाई गई। दो दिन की इस शादी की अब तक दो तस्वीरें सामने आ चुकी है, लेकिन कुछ घंटों पहले इस रॉयल वेडिंग की तीसरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इस तस्वीर में नई नवेली दुल्हन दीपिका अपने सुसराल वालों के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर में दीपिका के कुछ परिवार वाले भी है। दीपिका और रणवीर की शादी में केवल 40 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया था, जिनमें ये सब भी शामिल थे। गौरतलब है कि दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में हुई। शादी की पहली तस्वीर का इंतजार गुरुवार की शाम को खत्म हुआ था, जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की थी।


रणवीर सिंह की डिजाइनर निताशा गौरव ने तीसरी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में दोनों के परिवार को देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर 14 नवंबर की है जिस दिन कोंकणी शादी हुई थी। दीपिका रणवीर की शादी में खास तौर पर इस बात का ध्यान रखा गया था कि कोई भी तस्वीर बाहर न जा पाए। फि‍लहाल ये रोमांटिक जोड़ी अभी इटली में हैं। वहीं खबरों की माने तो 18 नवंबर को रणवीर-दीपिका इटली से भारत लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक दो रिसेप्शन होने वाले हैं। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में होगा जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

 

जैसे ही दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें सामने आईं तब से ही उन्हें लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है। हमने आपको बताया था कि, सबसे पहले करण जौहर और अनुष्का शर्मा ने दोनों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। अनुष्का ने ट्विट करते हुए लिखा था कि, दोनों को खुशियां मिलें और खूबसूरत सफर रहे। आप दोनों के बीच प्यार और सम्मान हमेशा बना रहे। और वेलकम टू द क्लब। 
 

Created On :   17 Nov 2018 4:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story