नागपुर से आए दिन देरी से छूट रही फ्लाइट्स, यात्री हो रहे परेशान

Delayed flights from nagpur airport, hassle of getting passengers
नागपुर से आए दिन देरी से छूट रही फ्लाइट्स, यात्री हो रहे परेशान
नागपुर से आए दिन देरी से छूट रही फ्लाइट्स, यात्री हो रहे परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  खराब मौसम के चलते विमानों की देरी से यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। सोमवार को भी मौसम खराब होने के कारण कई विमानों के उड़ान में देरी दर्ज की गई। हैदराबाद से आने वाले विमान को वापस विमानतल पर उतरना पड़ा। कई घंटे बाद वह नागपुर विमानतल पर पहुंचा। मुंबई में भारी बारिश के कारण एयर इंडिया का विमान देर रात तक नागपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका।

विलंब से नागपुर पहुंचे विमान

जानकारी के अनुसार हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से इंडिगो का विमान क्रमांक 7179 के उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद मौसम खराब हो गया। तेज बारिश और हवा के कारण पायलट हैदराबाद वापस लौट आया और विमान की सुरक्षित लैंडिग की। मौसम ठीक होने के बाद विमान ने उड़ान भरी और नागपुर शाम 6.20 बजे पहुंचने के बजाय रात 9.30 बजे पहुंचा। वहीं मुंबई से उड़ान भरकर रात 8.35 बजे नागपुर आने वाले एयर इंडिया के विमान क्रमांक 629 ने मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण देर रात तक उड़ान नहीं भरी थी। इसके अलावा बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 509 सुबह 7.45 बजे से 1.30 घंटे देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 135 दोपहर 12.05 बजे से 1.30 घंटे देरी से, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 134 दोपहर 12.30 बजे से 2 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 403 शाम 5.25 बजे से 1 घंटे देरी से नागपुर के डाॅ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचा। गौरतलब हो कि गत सप्ताह भी हैदराबाद के लिए निकला वाहन नागपुर डायवर्ट किया गया था। पायलट की ड्यूटी खत्म होने के कारण उसने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया था फलस्वरुप यात्रियों को रात भर एयरपोर्ट पर ही ठहरना पड़ा था। भीषण गर्मी के चलते विमान की एसी में भी तकनीकी खराबी का खामियाजा भी यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। 

 

Created On :   11 Jun 2019 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story